Nz cricket
टीम के प्रति समझ शास्त्री के पक्ष में रहा : सीएसी
मुंबई, 17 अगस्त - खिलाड़ियों के साथ परिचय और मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के प्रति समझ ने ही रवि शास्त्री को दोबारा से टीम का मुख्य कोच बनने में बड़ी भूमिका अदा की है। शास्त्री 2021 में होने वाले टी-20 विश्व कप तक टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। शास्त्री इस समय टीम के साथ विंडीज दौरे पर हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएसी के समक्ष इंटरव्यू दिया।
शास्त्री ने इस रेस में आस्ट्रेलिया के टॉम मूडी और न्यूजीलैंड के माइक हेसन को पीछे किया है।
कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने शास्त्री को भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच पद पर बरकरार रखा है।
सीएसी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन कर यह जानकारी दी। सीएसी के चेयरमैन कपिल देव ने कहा, "हमें पूरा दिन लगा। हमारे बीच लगभग तीन घंटे का अंतर था, क्योंकि वेस्टइंडीज से इंटरव्यू लेने के लिए हम दो लोगों का इंतजार कर रहे थे।"
उन्होंने कहा, "एक आस्ट्रेलिया के (टॉम मूडी) थे, इसीलिए हमें इतने समय की जरूरत थी। प्रणाली बहुत सरल थी। हमारे पास खुद का आकलन था। मैंने उनसे या उनके (सीएसी सह-सदस्यों) से यह नहीं पूछा कि प्रत्येक उम्मीदवार को हम क्या अंक दे रहे थे।"
कपिल ने कहा, "हमने सभी खातों और संख्याओं को भरने के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया, इसलिए हमें थोड़ा समय लगा। नंबर तीन पर टॉम मूडी, नंबर दो पर न्यूजीलैंड के माइक हेसन हैं और फिर नंबर एक पर रवि शास्त्री है, जिसकी आप सब को उम्मीद थी।"
यह पूछे जाने पर कि किस वजह से शास्त्री को दोबारा कोच चुना गया, कपिल ने कहा, "मुझे लगा कि उनके पास बातचीत करने का अधिक कौशल है। उन्हें शायद ऐसा महसूस नहीं हुआ होगा। हमने चर्चा नहीं की। हमें मार्कशीट दी गई थी और हमने उनके नंबर को देखने तथा उनका प्रेंजेटेशन सुनने के बाद उन्हें नंबर दिए।"
उन्होंने कहा, "उन्होंने हमें प्वाइंट सिस्टम दिया था। हमें 100 में से नंबर देना था और देखना था कि कौन सा कोच कितने अंक का हकदार है। चार-पांच मापदंड थे और सभी को अंक दिया गया। हमने इस बात की भी चर्चा नहीं की कि कौन कितने अंक दे रहा है। फिर हमने आकलन किया और पाया कि यह एक बहुत ही करीबी दौड़ थी जो मैं आपको बता सकता हूं। कम ही नंबर का फर्क था और हम भी इससे चौंकन्ने थे।"
सीएसी के एक और सदस्य अंशुमान ने शास्त्री को चुनने की वजह बताते हुए कहा, "वह पहले से ही टीम के बारे में जानते हैं, वह टीम के खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से जानते हैं। वह जानते हैं कि टीम में क्या समस्याएं हैं और उन्हें दूर कैसे करना है। वह टीम के सिस्टम को भी जानते हैं। वहीं अगर दूसरा होता तो उसे दोबारा से शुरू करना पड़ता। इसलिए हमें लगा कि उन्हें बरकरार रखना ही सही होगा।"
कपिल ने हालांकि इस बात से साफ मना कर दिया कि इस मसले पर कप्तान विराट कोहली से राय ली गई है।
उन्होंने कहा, "कोहली से हमने राय नहीं ली। अगर हम उनकी राय लेते तो हम पूरी टीम की भी राय लेते।"
Related Cricket News on Nz cricket
-
Coach Ravi Shastri ticks all the boxes, matches parameters
New Delhi, Aug 16: The three-member Cricket Advisory Committee (CAC) comprising of Kapil Dev, Anshuman Gaekwad and Shantha Rangaswamy while re-appointing Ravi Shastri as the head coach of the Indian ...
-
Ravi Shastri re-appointed India head coach till November 2021
New Delhi, Aug 16: The three-member Cricket Advisory Committee (CAC) comprising of Kapil Dev, Anshuman Gaekwad and Shantha Rangaswamy on Friday re-appointed Ravi Shastri as the head coach of the Indi ...
-
गॉल टेस्ट में न्यूजीलैंड ने ली 177 रन की बढ़त, वाटलिंग और टॉम लाथम ने खेली संघर्ष भरी पारी
गॉल, 16 अगस्त | बीजे वाटलिंग (नाबाद 63) और टॉम लाथम (45) के उपयोगी पारियों के सहारे न्यूजीलैंड ने यहां गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेले जा ...
-
टीम इडिया के पूर्व क्रिकेटर ने की आत्महत्या, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
नई दिल्ली, 16 अगस्त | भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वी.बी. चंद्रशेखर ने चेन्नई में आत्महत्या कर ली। उनके निधन पर पूरे क्रिकेट जगत में शोक का मौहाल है। चंद्रशेखर ...
-
टी-20 वर्ल्ड कप-2021 तक होगा टीम इंडिया के नए हेड कोच का करार, ये 6 दिग्गज हैं रेस में
नई दिल्ली, 16 अगस्त | कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांथा रंगासामी की तीन सदस्यी क्रिकेट सलाहाकार समिति (सीएसी) शुक्रवार को पुरुष टीम के मुख्य कोच पद के लिए मुंबई ...
-
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में इस नई भूमिका में नजर आएंगे पूर्व बल्लेबाज और कप्तान मिस्बाह-उल-हक
लाहौर, 16 अगस्त | पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 17 दिनों के शिविर के लिए 'कैम्प कमांडेंट' बनाया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा ...
-
Cricket fraternity in shock over VB Chandrasekhar's death
New Delhi, Aug 16: Condolences poured in on Friday for former India cricketer V.B. Chandrasekhar who committed suicide a day ago in Chennai. A news report quoted Chandrasekhar's family member as ...
-
Amid coaching-staff vacuum, Misbah-ul-Haq to lead Pakistan training camp
Lahore, Aug 16: Former skipper Misbah-ul-Haq has been appointed as "camp commandant" for the forthcoming 17-day conditioning camp for Pakistan cricketers. According to a Pakistan Cricket Board (PCB) ...
-
Cricket umpire dies 1 month after being hit by ball
London, Aug 16: A cricket umpire has died a month after he was hit on the head by a ball during an amateur match in the UK. According to a ...
-
टीम इंडिया के इस क्रिकेटर का हार्ट अटैक के कारण अचानक हुआ निधन
नई दिल्ली, 16 अगस्त | पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीबी चंद्रशेखर का दिल का दौरा पड़ने के कारण गुरुवार को निधन हो गया। क्रिकइंफो ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) के ...
-
SL vs NZ: एजाज पटेल के पंजे ने श्रीलंका को फंसाया,न्यूजीलैंड से इतने रन पीछे
गॉल, 16 अगस्त | बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल के पांच विकेटों के दम पर न्यूजीलैंड ने यहां गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच ...
-
विराट कोहली ने रचा इतिहास, एक दशक में 20 हजार रन बनाने पहले बल्लेबाज बने
पोर्ट ऑफ स्पेन, 15 अगस्त | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में अपने करियर का 43वां वनडे शतक लगाने के साथ एक ...
-
Virat Kohli, 1st to score 20K int'l runs in a decade
Port of Spain, Aug 15: On the way to his 43rd ODI ton, India skipper Virat Kohli created yet another world record as he became the first batsman to score 20,000 ...
-
Shreyas Iyer was brave under pressure: Virat Kohli
Port of Spain, Aug 15: After India registered a commanding series-clinching win over West Indies in the third ODI, skipper Virat Kohli was all praise for young batsman Shreyas Iyer, saying ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31