Nz cricket
महिला क्रिकेट टी-20: टैमी बेयूमोंट और कप्तान हीथर नाइट की शानदार पारी, भारत को 41 रनों से मिली हार
4 मार्च। प्लेयर ऑफ द मैच टैमी बेयूमोंट (62) और कप्तान हीथर नाइट (40) के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को बारसापरा स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को 41 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए थे। भारतीय महिलाएं पूरे ओवर खेलने के बाद छह विकेट खोकर 119 रन ही बना सकीं।
मजबूत स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम की मजबूती माने जाने वाला शीर्ष क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। भारत ने चार विकेट महज 41 रनों पर ही खो दिए थे। इन चार विकेटों में टी-20 में पदार्पण कर रहीं हर्लिन देयोल (8), स्मृति मंधाना (2), जेम्मिाह रोड्रिगेज (2) और मिताली राज (7) के विकेट शामिल थीं।
यहां से भारतीय टीम जो संकट में फंसी उससे बाहर नहीं निकल सकी। शिखा पांडे (नाबाद 23), दीप्ति शर्मा (नाबाद 22), अरुं धति रेड्डी (18) और वेदा कृष्णामूर्ति संघर्ष करती रहीं लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं।
भारत ने टॉस जीत इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने बुलाया। बेयूमोंट और डेनियल व्याट (35) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 11.3 ओवरों में 89 रन जोड़े। शिखा पांडे ने व्याट को स्मृति मंधाना के हाथों कैच आउट करवाया।
उनके जाने के छह रन बाद ही राधा यादव ने नताली स्काइवर को चार रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद नाइट और बेयूमोंट ने तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की।
नाइट 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौटीं। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर राधा ने बेयूमोंट की पारी का अंत किया। इस सलामी बल्लेबाज ने 57 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे।
भारत के लिए राधा यादव ने दो विकेट लिए। शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट लिए। सीरीज का दूसरा मैच 7 मार्च को गुवाहाटी में ही होगा।
Related Cricket News on Nz cricket
-
आशीष नेहरा का एलान, ये खिलाड़ी 2019 वर्ल्ड कप में भारत के लिए साबित हो सकता है ट्रंप…
4 मार्च,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार फॉर्म टीम लिमिटेड ओवर क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के ...
-
महिला क्रिकेट: टैमी बेयूमोंट की अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को दिया 161 रनों का…
4 मार्च। सलामी बल्लेबाज टैमी बेयूमोंट (62) की पारी की बदौलत इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को बीरसापरा क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टी-20 मैच में भारत के सामने ...
-
पहले टी-20 में भारतीय महिला टीम ने जीता टॉस, इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा, प्लेइंग XI
4 मार्च। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को बारसापरा स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ...
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में भी विजयी क्रम जारी रखना चाहेगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम
गुवाहाटी, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के साथ खेले गए वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम सोमवार से यहां शुरू होने जा रहे टी-20 सीरीज में भी विजयी ...
-
Who will seal the spots in Indian Squad for World Cup?
Mar.3 (CRICKETNMORE) - Nobody took India's loss of the two-match Twenty20 International (T20I) series to Australia all that seriously as the Indian selectors and the team management have been expe ...
-
स्मृति मंधाना का खुलासा,इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में इस लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया
गुवाहाटी, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा है कि इंग्लैंड खिलाफ सीरीज जीतना टीम का प्रमुख लक्ष्य है। भारतीय टीम सोमवार से यहां ...
-
पाकिस्तान को अलग-थलग करने की BCCI की मांग पर आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला
दुबई, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय से अलग-थलग करने की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मांग को खारिज कर दिया है। ...
-
अपने घर में आखिरी वनडे के बाद क्रिस गेल ने कही दिल जीतने वाली बात
दुबई, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल ने घर में अपना अंतिम वनडे मैच खेलने के बाद कहा कि टीम की जर्सी पहनना उनके लिए ...
-
Honour to wear West Indian crest: Chris Gayle after his final home ODI
Dubai, March 3 (CRICKETNMORE): West Indies swashbuckling batsman Chris Gayle, who blasted 77 runs in 27 balls in his final home one-day international match reflected on his two-decade international ...
-
IND vs AUS: एमएस धोनी या दिनेश कार्तिक नहीं,ये है टीम इंडिया का नया फिनिशर,हो गया खुलासा
हैदराबाद, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में मैन ऑफ द मैच रहे भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव अब नंबर छह पर अपनी ...
-
NZ vs BAN: ट्रेंट बोल्ट ने बरपाया कहर,न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पारी औऱ 52 रन से रौंदा
हेमिल्टन, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| ट्रेंट बोल्ट (123/5) की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने सौम्य सरकार (149) और कप्तान महमुदूल्लाह (146) के शतकों पर पानी फेरते हुए सेडन पार्क ...
-
IND vs AUS: हार के बावजूद एरॉन फिंच ने गेंदबाजों के प्रदर्शन को सराहा,कही ऐसी बात
हैदराबाद, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने भारत के हाथों पहला वनडे क्रिकेट मैच छह विकेट से हारने के बावजूद अपने गेंदबाजों की तारीफ की है। भारत ...
-
1st ODI: Indian bowlers restrict Australia to modest total
Hyderabad, March 2 (CRICKETNMORE) The Indian bowlers once again underlined their collective might by restricting Australia to a modest 236/7 in 50 overs in the first ODI here on Saturday. ...
-
1st ODI: Australia win toss, opt to bat first vs India
Hyderabad, March 2: Australia captain Aaron Finch won the toss and opted to bat first in the first One-Day International (ODI) against India here on Saturday. The visitors have brought ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31