Nz vs wi test
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप विश्व कप की तरह होगा : क्लार्क
नई दिल्ली, 30 जुलाई - आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि अगस्त से शुरू हो रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खेल के लंबे फॉर्मेट के लिए वही काम करेगा, जिस तरह वनडे क्रिकेट के लिए विश्व कप करता है।
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत एक अगस्त से आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुरू हो रही एशेज सीरीज से हो रही है। क्लार्क को लगता है कि यह टेस्ट चैम्पियनशिप टेस्ट क्रिकेट में एक नई जान फूंकेगा, जिसकी जरूरत टेस्ट क्रिकेट को थी।
क्लार्क इस समय हर्ष वर्धन द्वारा स्थापित मेड अचिवर्स द्वारा आयोजित की गई मेडपार्लियामेंट में हिस्सा लेने भारत आए हुए हैं। इस मेडपार्लियामेंट में दुनियाभर के हेल्थ सेक्टर के स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया और उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश को लेकर चर्चा की।
इस कार्यक्रम से इतर क्लार्क ने आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए बहुत अच्छी बात है। शीर्ष दो टीमें 24 महीनों के भीतर लॉर्ड्स पर खेले गए विश्व कप जैसे फाइनल में एक-दूसरे के सामने होंगी। यह एक तरह से विश्व कप की तरह है। आपकी रैंकिंग मायने नहीं रखती, जो टीम विश्व कप जीतती है, वह मुझे लगता है कि विश्व में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। टेस्ट क्रिकेट में भी अब यही होगा।"
एशेज सीरीज से स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट की तिकड़ी वापसी कर रही है, जो बीते साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेम्पिरिंग के कारण प्रतिबंधित कर दी गई थी। स्मिथ के जाने के बाद टीम की कप्तानी टिम पेन के जिम्मे आई थी। एशेज में पेन ही कप्तान होंगे और क्लार्क को लगता है कि उनके पास एक बेहतरीन टीम है।
विश्व विजेता कप्तान ने कहा, "आस्ट्रेलियाई टीम काफी प्रतिभाशाली है। टीम में जोश हेजलवुड वापसी कर रहे हैं। वार्नर, स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट भी वापसी कर रहे हैं। जेम्स पेटिंसन अब फिट हो गए हैं और वह भी टीम में हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि पेन अंतिम-11 में किसे जगह देते हैं।"
एशेज सीरीज पर क्लार्क ने कहा, "यह मुश्किल सीरीज होने वाली है। दो बड़ी टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं, जहां बेहतरीन प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है। आस्ट्रेलिया अच्छी टीम है। उसकी तैयारी भी अच्छी है, लेकिन इंग्लैंड को उसके घर में हराना आसान नहीं है। वह अपने घर में काफी खतरनाक टीम है।"
टेस्ट चैम्पियनशिप में शीर्ष नौ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज शामिल हैं। इस टेस्ट चैम्पियनशिप के दौरान दो साल में कुल 27 सीरीज में 71 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। सीरीज का फाइनल जून 2021 में होगा।
सीरीज के मुताबिक, हर टीम अपने घर में तीन और घर से बाहर तीन सीरीज खेलगी। हर सीरीज के 120 अंक होंगे। दो मैचों की सीरीज में एक मैच के 60 अंक होंगे तो तीन मैचों की सीरीज में एक मैच के 40 अंक होंगे। टाई से आधे अंक मिलेंगे जबकि ड्रॉ पर 3:1 के अनुपात में बांटा जाएगा।
Related Cricket News on Nz vs wi test
-
World Test Championship will be like World Cup: Michael Clarke
New Delhi, July 30: Former Australia captain Michael Clarke said that the World Test Championship will do to Test cricket what the World Cup does for the sport in general. ...
-
World Championship great for Test cricket: Steve Waugh
Birmingham, July 30: Former Australia captain Steve Waugh believes the ICC World Test Championship (WTC) is a great concept and will add more excitement to the longest format of the game. ...
-
स्टीव वॉ ने कहा,वर्ल्ड चैम्पियनशिप से टेस्ट क्रिकेट को होगा ये फायदा
बर्मिघम, 30 जुलाई| ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) क्रिकेट से सबसे लंबे प्रारूप में रोमांच लाएगा। टेस्ट चैम्पियनशिप ...
-
नंबर 1 टीम के कप्तान विराट कोहली बोले,ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप प्रारूप को और प्रतिस्पर्धी बनाएगी
नई दिल्ली, 30 जुलाई | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टेस्ट चैम्पियनशिप के आने से खेल के लंबे प्रारूप को वैश्विक स्तर पर जिस ...
-
We fancy our chances at World Test Championship: Virat Kohli
New Delhi, July 29: Insisting that India have performed well in the recent years in Test cricket, skipper Virat Kohli believes his boys will fancy their chances of winning the inaugural ...
-
All you need to know about ICC World Test Championship
Birmingham, July 29: The International Cricket Council on Monday officially launched the inaugural World Test Championship (WTC). Getting underway on August 1 with the first Ashes Test in Birmingham, ...
-
Lords Test: England vs Ireland (Day 1, Report)
London, July 25 - Ireland, led by veteran pacer Tim Murtagh's maiden five-for in international cricket, stunned the cricketing world with their performance as they ended day 1 with a 122-run ...
-
लॉर्ड्स टेस्ट में आयरलैंड ने इंग्लैंड पर ली 122 रन की बढ़त
25 जुलाई (CRICKETNMORE) - विश्व कप विजेता इंग्लैंड टीम लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन 85 रन के स्कोर पर आल आउट ...
-
टेस्ट कप्तान टिम पेन को भरोसा, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले यह खिलाड़ी वापस आएगा टीम…
22 जुलाई। आस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन को यकीन है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा इंग्लैंड के साथ एक अगस्त से एजबेस्टन में होने वाले पहले ...
-
Virat Kohli elated as India retain Test Championship Mace
Dubai, April 1 (CRICKETNMORE): Virat Kohli-led India have retained the ICC Test Championship Mace and won the purse of $1 million for a third year running after finishing at the ...
-
आईसीसी ने टेस्ट में नाम और जर्सी नंबर के साथ खेलने पर लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली, 22 मार्च (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टेस्ट क्रिकेट को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए क्रिकेट के इस लंबे प्रारूप में खिलाड़ियों को अपने नाम और ...
-
ICC nod for names, numbers on player shirts in Tests
New Delhi, March 22 (CRICKETNMORE): In a bid to further popularise Test cricket the International Cricket Council (ICC) has allowed players to have their names and numbers on the back ...
-
RECORD: अफगानिस्तान ने पहला टेस्ट जीतकर रचा इतिहास,ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बनी
देहरादून, 18 मार्च (CRICKETNMORE)| रहमत शाह के 76 और एहसानउल्लाह जनत के नाबाद 65 रनों की बदौलत अफगानिस्तान ने सोमवार को यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड को ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
ਸੱਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੜ੍ਹੀ ਗਈ ਖ਼ਬਰਾਂ
-
- 1 week ago
-
- 6 days ago
-
- 4 days ago