Odi world cup 2027
इंग्लैंड की 2027 वर्ल्ड कप की क्वालिफिकेशन खतरे में, लेटेस्ट ICC रैंकिंग ने बढ़ाई मुश्किलें
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वनडे फॉर्मैट की टीम रैंकिंग जारी कर दी है और अपडेटेड रैंकिंग के हिसाब से इंग्लैंड के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। इस रैंकिंग के हिसाब से इंग्लिश टीम इस समय 8वें स्थान पर है जिसके चलते उनकी 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफिकेशन खतरे में है। 2019 वर्ल्ड कप विजेता इंग्लिश टीम इस समय श्रीलंका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान से नीचे खिसककर 84 रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर आ गई है।
इंग्लैंड ने 4 मई, 2024 से 5 मई, 2025 के बीच 14 में से सिर्फ़ तीन वनडे जीते, जिसमें जीत/हार का अनुपात 0.272 रहा, जो सिर्फ नेपाल (0.200) और बांग्लादेश (0.142) से ही बेहतर है। इसलिए, उनके वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन की संभावनाओं को भारी झटका लगा है। 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका पहले ही सह-मेजबान होने के कारण टूर्नामेंट के लिए क्वालिफिकेशन हासिल कर चुके हैं।
Related Cricket News on Odi world cup 2027
-
रोहित शर्मा ने खुद लिया संन्यास का फैसला या कराया गया? रोहित के कोच ने किया सब साफ
रोहित शर्मा के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा है कि यह कदम न तो फॉर्म की वजह से ...
-
क्या रोहित शर्मा खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? सुन लीजिए हिटमैन का जवाब
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 2027 वर्ल्ड कप खेलने के बारे में भी अपना बयान जारी कर दिया है। ...
-
Eight South Africa Venues Confirmed For Cricket World Cup 2027
Eight venues in South Africa have been confirmed for the 2027 Cricket World Cup, according to Cricket South Africa chief executive Pholetsi Moseki. In addition to the South African grounds, ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31