Pakistan cricket team: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, इऩ खिलाड़ियों को मिली जगह
18 जनवरी। बांग्लादेश ने 24 जनवरी से पाकिस्तान दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए शनिवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी। बांग्लादेश को पाकिस्तान दौरे पर लाहौर में 24, 25, और 27 जनवरी को तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।
इस दौरे के लिए सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल की बांग्लादेश टीम में वापसी हुई है। तमीम ने पिछले साल हुए विश्व कप के बाद से एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में भारत दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था।
20 साल के तेज गेंदबाज हसन महमूद को पहली बार टीम में शामिल किया है। उनके अलावा रूबैल हुसैन को भी दौरे के लिए चुना गया है।
बांग्लादेश की टीम तीन टी-20, दो टेस्ट, एक वनडे के लिए तीन चरणों में पाकिस्तान का दौरा करेगी।
टी-20 सीरीज समाप्त होने के बाद बांग्लादेश की टीम फरवरी में फिर पाकिस्तान का दौरा करेगी, जहां वह रावलपिंडी में सात से 11 फरवरी तक पहला टेस्ट मैच खेलेगी।
पाकिस्तान में इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल)-2020 का आयोजन होगा, जोकि 22 मार्च को लाहौर में समाप्त होगा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम एक मात्र वनडे और दूसरा टेस्ट मैच के लिए के फिर से पाकिस्तान का दौरा करेगी।
मेहमान टीम तीन अप्रैल को कराची में एकमात्र वनडे मैच खेलेगी और फिर पांच से नौ अप्रैल तक टेस्ट मैच खेलेगी।
बांग्लादेश की टीम: महमूदुल्लाह (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, नईम शेख, नजमुल हुसैन शंटो, लिंटन दास, मोहम्मद मिथुन, आफिस हुसैन, मेहदी हसन, अमीनुल इस्लाम बिप्लब, मुस्ताफिजुर रहमान, शफीउल इस्लाम, अल अमीन हुसैन, रूबेल हुसैन और हसन मोहम्मद।
Related Cricket News for Pakistan cricket team - Tesst
Mohammad Hafeez to retire from International cricket after T20 World Cup
बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, 39 साल के खिलाड़ी की हुई वापसी
बांग्लादेश क्रिकेट टीम पाकिस्तान में खेलेगी तीन टी-20,दो टेस्ट और एक वनडे मैच, जानें क्या है शेड्यूल
पाकिस्तान पूर्व क्रिकेटर बासित ने अख्तर को दी सलाह, कनेरिया के साथ भेदभाव करने वालों के नाम का करें खुलासा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बनाया गजब नियम, फिटनेस में फेल होने पर खिलाड़ियों पर लगेगा जुर्माना
पाकिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप से नसीम शाह ने लिया अपना नाम वापस !
It was a tough year for Pakistan in Tests: Misbah-ul-Haq
दानिश कनेरिया का गुस्सा फूटा,कहा पाकिस्तान ने उनका स्वागत किया, जिन्होंने उसे 'बेच' दिया
Pakistan welcomed back players who sold the country: Danish Kaneria
वर्ल्ड XI के खिलाफ टी-20 मैचों में कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं होगा एशिया XI का हिस्सा, BCCI की घोषणा
No Pakistan player to be part of Asia XI in Bangla T20s: BCCI
T20 series first, call on playing Tests in Pakistan later: BCB
श्रीलंका के बाद अब ये टीम पाकिस्तान में टी-20 सीरीज खेलने के लिए हुई तैयार
Misbah, Azhar slam Bangladesh's unwillingness to play Tests in Pakistan
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31