Punjab kings: Cricket News & Match Updates
युवाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया - लोकेश राहुल
आईपीएल-14 में शुक्रवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए 17वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराने के बाद किंग्स पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने युवाओं के प्रदर्शन की तारीफ की है।
पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई को छह विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया और फिर 17.4 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
राहुल ने मैच के बाद कहा, "हम एक टीम, एक लीडर, एक फ्रेंचाइजी के तौर पर हमें परिणाम मिला। युवाओं को मौका मिला उन्होंने अच्छा किया चाहे आप शाहरुख खान को लें या आज रवि बिश्नोई। हमारे कोच ने हमारे साथ लंबी बात की थी कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी है। हमने सुना था कि यहां ओस रहेगी, यह नहीं पता था कि कितना रहेगी लेकिन यह अच्छा रहा।"
पंजाब की इस सीजन में पांच मैचों में यह दूसरी जीत है और अब उसके चार अंक हो गए हैं और वह तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई को पांच मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी है और वह चार अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर पर है।
उन्होंने कहा, "सूखी गेंद को मारना मुश्किल हो जाता है, लेकिन गेल ने इस ओर अच्छा आत्मविश्वास दिखाया, उन्हें पता है किस गेंदबाज पर खेलना है किस पर नहीं। अनिल भाई ने रवि के साथ काम किया और आज वह यहां पर शानदार काम करके गया, बहुत बड़े विकेट भी उसने हमारी टीम को दिलाए।" Read More...
Related Cricket News for Punjab kings - Tesst
IPL 2021: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया (मैच रिपोर्ट)
IPL 2021: Punjab Kings Beat Mumbai Indians By 9 Wickets (Match Report)
ਆਈਪੀਐਲ 2021 - ਮੁੰਬਈ ਇੰਡੀਅਨਜ਼ ਬਨਾਮ ਪੰਜਾਬ ਕਿੰਗਜ਼, Blitzpools ਫੈਨਟਸੀ ਇਲੈਵਨ ਟਿਪਸ
IPL 2021 - मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, Blitzpools फैंटेसी XI टिप्स
IPL 2021: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस तैयार (प्रीव्यू)
IPL 2021 - Punjab Kings vs Mumbai Indians, Match Preview
IPL 2021, Punjab Kings vs Mumbai Indians, 17th Match - Probable Playing XI
IPL 2021, Punjab Kings vs Mumbai Indians – Blitzpools Fantasy XI Tips, Prediction & Pitch Report
आईपीएल 2021 - सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को नौ विकेट से हराया (मैच रिपोर्ट)
IPL 2021: Bairstow Helps Hyderabad Beat Punjab By 9 Wickets
'ਚਾਰ ਪਾਰਿਆਂ ਵਿਚ ਤਿੰਨ ਵਾਰ ਬਣਾਇਆ 0, ਜਾਣੋ ਕਿਵੇਂ ਨਿਕੋਲਸ ਪੂਰਨ ਬਣਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਪੰਜਾਬ ਕਿੰਗਜ਼ 'ਤੇ ਬੋਝ
'नाम बड़े और दर्शन छोटे', जानिए, पंजाब किंग्स पर कैसे बोझ बनते जा रहे हैं निकोलस पूरन
IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स (मैच प्रीव्यू )
IPL 2021, Preview: Bottom-Placed Teams SRH And Punjab Kings Clash
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31