Ranji trophy 2018 19: Cricket News & Match Updates
रणजी ट्रॉफी : बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया
वडोडरा, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)| बड़ौदा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए मैच के तीसरे दिन शनिवार को छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हरा दिया। मेहमान छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 129 रन का स्कोर बनाया था लेकिन बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में यूसुफ पठान (नाबाद 129) के बेहतरीन शतक की मदद से 385 रन का स्कोर खड़ा किया और पहली पारी के आधार पर 256 रन की बढ़त हासिल कर ली। SCORECARD
छत्तीसगढ़ की टीम दूसरी पारी में 283 रन ही बना सकी और इस तरह बड़ौदा को जीत के लिए 28 रनों का लक्ष्य मिला जो उसने 3.3 ओवर में ही एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
बड़ौदा के लिए दूसरी पारी में कप्तान केदार देवधर ने नाबाद 25 रन बनाए।
बड़ौदा की पांच मैचों में यह पहली जीत है और अब वह 13 अंकों के साथ ग्रुप-ए में पांचवें नंबर पर है। टीम ने इससे पहले तीन मैच ड्रॉ खेले हैं जबकि उसे एक में हार मिली है। छत्तीसगढ़ की पांच मैचों में यह दूसरी हार है।
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Ranji trophy 2018 19 - Tesst
भारतीय क्रिकेटर अजय रोहेरा ने तोड़ा 24 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड,फर्स्ट क्लास डेब्यू पर खेली सबसे बड़ी पारी
Ranji Trophy: Gambhir steals show in final competitive match
रणजी ट्रॉफी : गुगाले के शतक से मजबूत महाराष्ट्र
रणजी ट्रॉफी : उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश को हराया
रणजी ट्रॉफी : विष्णु, सचिन ने केरल को संभाला
रणजी ट्रॉफी : सिद्धार्थ कौल ने दिल्ली को सस्ते में समेटा
रणजी ट्रॉफी : बिहार ने पहली पारी में बनाए 288 रन
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31