Ravi shastri: Cricket News & Match Updates
शास्त्री और कोहली एक-दूसरे के पूरक, कोच बदलना खतरनाक : बीसीसीआई
नई दिल्ली, 25 जुलाई - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय टीम के मुख्य कोच और सपोर्टिग स्टाफ के लिए आवेदन मांगे हैं।
वहीं, बीसीसीआई के अधिकारियों का मानना है कि यह जरूरी है कि मुख्य कोच रवि शास्त्री इस पद पर बने रहें ताकि कप्तान विराट कोहली को आगे बढ़ने में मदद मिले।
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि टीम के इस बदलाव के दौर में शास्त्री और कोहली का अपने पद पर बने रहना महत्वपूर्ण था क्योंकि टीम 2020 के टी-20 विश्व कप को देखते हुए युवाओं को मौका देना चाहती है।
अधिकारी ने कहा, "बदलाव के इस दौर में लंबे समय तक कुछ भी स्थायी नहीं होना चाहिए। शास्त्री और कोहली एक-दूसरे के पूरक हैं और इस सफल टीम के आधा हिस्से को बदलना सही नहीं होगा।"
अधिकारी ने कहा कि टीम में निरंतरता बनाए रखना महत्वपूर्ण था क्योंकि कोच के बदलाव का मतलब यह हो सकता है कि नए कोच खिलाड़ियों को शुरूआत से अपने तरीकों से ढालेंगे।
उन्होंने कहा, "कोच का बदलाव उस समीकरण को बिगाड़ने वाला साबित हो सकता है जो मौजूदा खिलाड़ियों को बाहर निकालने के लिए मानसिक स्थान की अनुमति देता है। अगर इस समय बदलाव किया जाता है तो यह अगले पांच वर्षों के लिए रणनीति और योजना का बदलाव होगा।"
बीसीसीआई ने राष्ट्रीय टीम के कोचिंग स्टाफ के लिए आवेदान मांगे हैं। टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री और उनके सहयोगियों को हालांकि आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें इंटव्यू में सीधे प्रवेश मिलेगा।
विश्व कप समाप्त होने के बाद मौजूदा कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन इनके कार्यकाल को 45 दिन का विस्तार दिया गया था।
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Ravi shastri - Tesst
Windies tour a litmus test for skipper Virat Kohli, coach Ravi Shastri
टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा कोहली-शास्त्री के लिए होगा निर्णायक
Sending Dhoni to bat at No. 7 was a team decision: Shastri
Bangar's role under scanner even as India coaches enjoy extension
Tough questions await Shastri & selectors after semifinal loss
सेमीफाइनल की हार के बाद शास्त्री, चयनकर्ताओं के सामने मुश्किल सवाल
Team culture a priority for skipper Kohli & Shastri
Dhoni turns to 'former spinner' Shastri for advice
भारत विश्वविजेता बने या ना बने, कोच रवि शास्त्री और उनके सहयोगी स्टाफ को अभी ही मिल गया यह खास तोहफा
Ravi Shastri trolled over pic with two women
कोच रवि शास्त्री ने कहा,पूरे दम से खेले तो जीतेंगे तीसरा वर्ल्ड कप,धोनी का रोल अहम
MS Dhoni to play massive role at World Cup,says Ravi Shastri
रवि शास्त्री बोले,वर्ल्ड कप के लिए 16 सदस्यीय टीम के पक्ष में थे,ICC को बताया था कारण
रवि शास्त्री ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर दिया बयान, गलतियों पर फटकार लगनी जरूरी थी
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31