Rehan ahmed
इंग्लैंड ने 18 साल के गेंदबाज़ को किया टेस्ट टीम में शामिल, तोड़ सकता है 73 साल पुराना रिकॉर्ड
टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अब पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसकी शुरुआत 1 दिसंबर से होगी। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 18 वर्षीय युवा स्पिनर रेहान अहमद को अपनी टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया है। ऐसे में अगर अब पाकिस्तान के खिलाफ रेहान को इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल, रेहान के पास इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रायन क्लोज का 73 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।
ब्रायन क्लोज ने 1949 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उस समय इंग्लिश खिलाड़ी की उम्र महज़ 18 साल 149 दिन थी। वह इंग्लैंड के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले प्लेयर हैं, लेकिन अगर रेहान को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वह इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। रेमान की उम्र 18 साल 103 दिन है।
Related Cricket News on Rehan ahmed
-
Uncapped Rehan Ahmed Added To England Men's Test Squad For Pakistan Series
Uncapped leg-spinner Rehan Ahmed has been added to England's Men's Test squad for the upcoming tour of Pakistan, the England and Wales Cricket Board (ECB) announced on Wednesday. ...
-
VIDEO: 17 साल के लड़के की गेंदों पर नाचे डरहम के बल्लेबाज़, गुगली के दम पर मचाया आतंक
17 साल के रेहान अहमद ने लीसेस्टरशायर के लिए गेंदबाज़ी करते हुए डरहम के खिलाफ 4 ओवर में 4 बड़े विकेट अपने नाम किए। ...
-
U19 World Cup 2022 - England Secure Final Berth After Beating Afghanistan In Semifinal (Match Report)
England overcome Afghanistan by 15 runs in a thrilling match of the ICC U-19 Cricket World Cup ...
-
U-19 World Cup 2022: 24 साल का इंतजार हुआ खत्म, रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में…
इंग्लैंड ने मंगलवार (1 फरवरी) को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 (ICC U-19 World Cup 2022) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में डकवर्थ लुइस ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31