Richard hadlee
महान गेंदबाज रिचर्ड हेडली ने कहा, टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट को जीवित रखा है
न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर सर रिचर्ड हेडली (Richard Hadlee) ने कहा कि क्रिकेट को भारत की जरूरत है क्योंकि वह राजस्व उत्पन्न करता है और उसने टेस्ट क्रिकेट में भी शानदार योगदान दिया है, जिसने खेल के इस सबसे लंबे प्रारूप को जीवित रखा है। हेडली ने द टाइम्स आफ इंडिया से बातचीत में कहा, " इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत क्रिकेट के लिए काफी राजस्व उत्पन्न करता है। भारत के बिना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का चेहरा अलग होता। इसलिए क्रिकेट को भारत की जरूरत है।"
उन्होंने कहा, " लेकिन भारत ने टेस्ट क्रिकेट के लिए भी शानदार योगदान दिया है। ऐसा उसने सभी फॉर्मेट के साथ किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका टेस्ट प्रदर्शन शानदार था। 36 पर ऑल आउट होने के बाद जो वापसी की, वह कमाल का था। उन्होंने शानदार वापसी की और टेस्ट क्रिकेट एक बार फिर जीवंत हो गया। ऑस्ट्रेलिया में उनकी उपलब्धि शानदार थी, खास तौर पर इतने सारे युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने लायक था। यह दिखाता है कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवाओं की भरमार है, चाहे कोई भी फॉर्मेट हो।"
Related Cricket News on Richard hadlee
-
'Cricket Needs India' To Keep Itself Alive, Says New Zealand's Richard Hadlee
Cricket needs India due to the revenue it generates and also strides it has made in Test cricket that has kept the longest format of the game alive, said former ...
-
IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन इतिहास रचने की कगार पर, एक साथ तोड़ेंगे महान रिचर्ड हैडली और डेल…
भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के पास इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में इतिहास रचने का मौका ...
-
OMG: New Zealand legendry all-rounder undergoes a surgery for bowel cancer
Wellington, June 13 (CRICKETNMORE) - Legendary New Zealand all-rounder Richard Hadlee has recently undergone surgery to remove a tumour after he was diagnosed with bowel cancer. According to a New Zealand ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31