Ricky ponting: Cricket News & Match Updates
कोहली का मजाक बनानें वाले ऑस्ट्रेलियाई फैन्स पर भड़के रिकी पोटिंग, कही ऐसी बात
4 जनवरी। आस्ट्रेलिया में जारी टेस्ट सीरीज के दौरान कई बार स्थानीय प्रशंसकों द्वारा भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ अपशब्द कहे गए हैं और कई चेतावनियों के बावजूद भी यह सिलसिला जारी है। अपनी टीम के खराब प्रदर्शन से निराश प्रशंसकों का गुस्सा भारतीय खिलाड़ियों पर निकल रहा है और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सबसे अधिक इसके शिकार हो रहे हैं। हालांकि, आस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने इसकी अलोचना की है।
वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी आखिरी और चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार के दिन मैदान से लौट रहे कोहली की जहां कुछ प्रशंसक तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ प्रशंसकों ने उनके खिलाफ अपशब्द भी कहे और पोंटिंग ने इसे शर्मनाक करार दिया है।
पोटिंग ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "अगर यह निंदा करना है, तो यह बेहद शर्मनाक है। मैंने पर्थ में भी यहीं बात कही थी। कृपा दूसरे खिलाड़ियों के प्रति सम्मान दर्शाएं।"
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रॉबर्ट्स भी इस घटना से निराश नजर आए। उन्होंने कहा, "मुझे यह देखना पसंद नहीं। हम आस्ट्रेलिया को गौरवांन्वित करने के बारे में बात करते हैं और मैं अपने प्रशंसकों से आग्रह करता हूं कि इस खेल का सम्मान के साथ समर्थन करें। हमारे प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों की इज्जत करें और उन्हें इस देश का अच्छा अनुभव महसूस करने दें।"
Related Cricket News for Ricky ponting - Tesst
WATCH: इशांत शर्मा ने 2008 पर्थ टेस्ट में क्यों पहने थे 2 अलग-अलग जूते, खुद किया खुलासा
पर्थ में आस्ट्रेलिया जीत का दावेदार : पोंटिंग
Australia favourites to win second Test says Ricky Ponting
देखिये रिकी पोंटिंग की फेवरेट प्लेइंग इलेवन
टॉप 5: ये हैं सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
Ricky Ponting surprised at Glenn Maxwell exclusion from Australia squad
Rahul Dravid, Ricky Ponting and Claire Taylor inducted into ICC Cricket Hall of Fame
IPL: Ponting praises Iyer's captaincy
Ponting, Rolton, O'Neill are latest Australian Hall of Famers
Ricky Ponting named Australia's T20I assistant coach
Former Australia captain Ricky Ponting to coach Delhi Daredevils in IPL 2018
Ricky Ponting pitches for Australian education opportunities
Virat Kohli inches closer to Ricky Ponting's record in ICC rankings
Ashes: Ricky Ponting picks flaws in Australian batsman Usman Khawaja
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31