Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
रोहित शर्मा आरे कॉलोनी में पेड़ कटाई के खिलाफ
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर| भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मंगलवार को कहा है कि मुंबई के आरे कॉलोनी में हो रही पेड़ों की कटाई बहुत बुरा है। मुंबई का यह हिस्सा थोड़ा बहुत हरा-भरा है और यहां के तापमान में हल्का अंतर रहता है, इसका कारण आरे कॉलोनी है। रोहित ने मंगलवार को ट्वीट कर पेड़ों की कटाई की खिलाफत की।
उन्होंने लिखा, "इस खबर में भले ही कुछ ज्यादा क्यों न हो, लेकिन पेड़ों की कटाई काफी बुरी है। मुंबई का यह हिस्सा हरा-भरा रहता है और यहां के तापमान में भी हल्की सी गिरावट रहती है इसका कारण आरे कॉलोनी है। हम कैसे इसे छीन सकते हैं। साथ ही हजारों जानवरों के बारे में मत भूलिए, जिनके पास अब रहने को जगह नहीं होगी।"
बॉम्बे उच्च न्यायालय ने चार अक्टूबर को महाराष्ट्र सरकार को पेड़ों को काटने की इजाजत दे दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए पेड़ों की कटाई शुरू की। सरकार की योजना तकरीबन 2,600 पेड़ काटने की थी। अब तक 400 से ज्यादा पेड़ काटे जा चुके हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हालांकि आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी और राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह 21 अक्टूबर को होने वाली मामले की अगली सुनावई तक यथावत स्थिति बनाए रखे। शीर्ष अदालत ने हालांकि राज्य सरकार के उस बयान को दर्ज कर लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब आरे में पेड़ नहीं काटे जाएंगे।
Related Cricket News for Rohit sharma - Tesst
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रोहित शर्मा ने किया कमाल, लगाई 36 पायदान की छलांग, इस नंबर पर पहुंचे !
Rohit has better technique than Sehwag, says Shoaib Akhtar
शोएब अख्तर ने हिटमैन रोहित शर्मा की तुलना पाकिस्तान के इस बल्लेबाज से की
रोहित शर्मा ने ICC टेस्ट रैंकिंग में मारी लंबी छलांग,करियर में पहली बार इस नंबर पर पहुंचे
Rohit Sharma achieves career best ICC Test ranking
रोहित शर्मा के पहली बार बतौर ओपनर लगातार 2 शतक देखकर ये बोले वीरेंद्र सहवाग
Dream beginning to opening in Tests: Sehwag hails Rohit
Being fresh helped Shami, along with some biryani: Rohit
भारत की शानदार जीत के बाद बोले रोहित शर्मा, टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाना चाहता था
Focus was to have fun and put team in good position: Rohit Sharma
रोहित शर्मा- रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, मिलकर बना डाले 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड
Captain Kohli hails 'brilliant' Rohit, Mayank and bowlers
Gautam Gambhir lauds Rohit's effort in Vizag Test
IND vs SA: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, शतक जड़कर बना दिए ये 5 महारिकॉर्ड
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31