Ross taylor: Cricket News & Match Updates
हैमिल्टन टेस्ट ड्रा: विलियमसन-टेलर का शानदार शतक, न्यूजीलैंड ने सीरीज 1- 0 से जीती !
हेमिल्टन, 3 दिसम्बर | मेजबान न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच यहां सेडन पार्क स्टेडियम में खेला गया दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच मंगलवार को बिना किसी परिणाम के ड्रॉ पर समाप्त हो गया। न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट पारी और 65 रनों से जीता था और अब उसने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली।
मैच में रिकॉर्ड दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट को मैन ऑफ द मैच, जबकि सीरीज में 13 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेग्नर को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
इंग्लैंड ने पहली पारी में 476 रन बनाकर न्यूजीलैंड पर 101 रनों की बढ़त ले ली थी। चौथे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक हालांकि किवी टीम ने इस बढ़त को कम कर दिया था और वह इंग्लैंड से सिर्फ पांच रन पीछे थी।
न्यूजीलैंड ने पांचवें और अंतिम दिन विकेट पर 96 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान केन विलियम्सन 37 और रॉस टेलर ने अपनी पारी को 31 रन से आगे बढ़ाया।
दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए पहले अपने-अपने अर्धशतक और फिर शतक पूरे किए। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 213 रनों की अविजित साझेदारी भी की।
विलियम्सन ने जहां अपने करियर का 21वां शतक पूरा किया तो वहीं टेलर ने 19वां शतक लगाया। विलियम्सन ने 234 गेंदों पर 11 चौके, जबकि टेलर ने 185 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के लगाए।
न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 241 रन ही बना था कि तभी बारिश आ गई और फिर इसके बाद आगे का खेल संभव नहीं हो पाया तथा अंपायरों को खेल रद्य करना पड़ा।
दुनिया की दूसरे नंबर की टेस्ट टीम न्यूजीलैंड ने पिछले तीन साल में अब तक केवल एक सीरीज गंवाई है। कीवी टीम को अब आस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
Related Cricket News for Ross taylor - Tesst
रॉस टेलर ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट बनाए सबसे तेज 7000 रन
Ross Taylor becomes second New Zealand batsman to score 7000 Test runs
New Zealand win series after rain forces draw in Hamilton
SL vs NZ: न्यूजीलैंड ने पहली टी-20 में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया,ग्रैंडहोम और रॉस टेलर ने खेली धमाकेदार पारी
गॉल टेस्ट में अकिला के 'पंजे' से निकलकर न्यूजीलैंड ने बनाए 203/5 रन, रॉस टेलर ने संभाली पारी
WC 2019: Dhoni's run out was crucial, believes Ross Taylor
WC 2019: न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया,ये दो खिलाड़ी बने जीत के हीरो
If body allows, will continue after WC: Ross Taylor
Chris Gayle is an inspiration for me says Ross Taylor
RECORD: रॉस टेलर ने रचा इतिहास,टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने
न्यूजीलैंड का बेस्ट ODI बल्लेबाज बनने पर रॉस टेलर को स्टीफन फ्लेमिंग ने दी ऐसे बधाई
STATS: रॉस टेलर ने मचाया धमाल.बने न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
RECORD: रॉस टेलर ने रचा इतिहास,न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन मारनें वाले बल्लेबाज बने
आउट होने के बाद भी रॉस टेलर अड़े रहकर नहीं गए पवेलियन, कारण हैरान करने वाला
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31