Sachin tendulkar: Cricket News & Match Updates
मैदान पर फिर नजर आएगी सचिन सहवाग की जोड़ी, इस टूर्नामेंट में खेलेंगे दुनिया भर के महान खिलाड़ी
पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग और महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर की जोड़ी एक बार फिर से एक साथ खेलती हुई नजर आने वाली है। इन दोनों खिलाड़ियों के साथ-साथ कई और पूर्व दिग्गज भी क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे और उनमें ब्रायन लारा, ब्रेट ली, तिलकरत्ने दिलशान और जोंटी रोड्स का नाम शामिल हैं।
ये सभी पूर्व दिग्गज अनअकैडमी रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर प्रतिस्पर्धा करते दिखेंगे। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 2 से 21 मार्च तक खेले जाने वाली इस वर्ल्ड सीरीज के मैचों की मेजबानी करेगा।
रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज की शुरुआत पिछले साल हुई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था और इसके चार मैचों का ही आयोजन हो सका था।
आयोजकों ने एक बयान में कहा, "सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, ब्रेट ली, तिलकरत्ने दिलशान, मुथैया मुरलीधरन के साथ क्रिकेट खेलने वाले पांच देशों के कई और पूर्व दिग्गज इस टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई देंगे। इसमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और मेजबान भारत के कई पूर्व क्रिकेटर भाग लेंगे। इसका आयोजन देश में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा है।" Read More...
Related Cricket News for Sachin tendulkar - Tesst
IPL 2021: '4 ओवर में लुटाए 53 रन, फेंकी 9 वाइड बॉल', सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हुई कुटाई
Pujara's Wicket Revives Memories Of Tendulkar In 2001
IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर को खरीद सकती हैं यह 3 टीमें, सचिन के 21 साल के लड़के की खुल सकती है किस्मत
पहली बार IPL नीलामी में उतरेगा सचिन तेंदुलकर का बेटा, जानें क्या है अर्जुन तेंदुलकर की कीमत
जब टीम इंडिया की हार पर रो पड़े थे Bhuvneshwar Kumar, बोले मैं उस पल को कभी नहीं भूल सकता
जोंटी रोड्स का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने पोस्ट किया सचिन तेंदुलकर का ट्वीट
जो रूट ने 100वें टेस्ट में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने
रिहाना के ट्वीट पर क्रिकेट जगत ने दिखाई 'एकता', देश प्रेम के लिए इस अंदाज में दिए जवाब
Farmers Protest: रिहाना ने किया ट्वीट, सचिन से लेकर कोहली ने दिया करारा जवाब
धोनी और सचिन के बाद अब इस भारतीय क्रिकेटर पर भी बन सकती है 'बायोपिक', भारत के लिए खेले हैं सिर्फ 5 मैच
'बिना आग नहीं उठता धुंआ', 3 कारण जिसके चलते शुभमन गिल संग सचिन की बेटी के अफेयर की खबरें हुई वायरल
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ज्योफ्री बॉयकॉट की भविष्यवाणी,ये खिलाड़ी तोड़ सकता है सचिन तेंदुलकर के 200 टेस्ट का रिकॉर्ड
सचिन की आखिरी टेस्ट पारी का अंत करने वाला गेंदबाज़, अब USA के लिए खेलते हुए आएगा नजर
'Greatest Test Victory': India's Win At Brisbane Light Up Social Media
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31