Sachin tendulkar
सचिन एंड कंपनी के पास सिर्फ 1 साल बचा है, यह दुख की बात
नई दिल्ली, 14 मई - क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य रहते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी के मेंटॉर पद को स्वीकर करने को लेकर उठे हितों के टकराव विवाद के कारण सचिन तेंदुलकर, वीवीएस. लक्ष्मण मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डी.के. जैन के सामने पेश हुए।
बहुत से लोगों को लगता है यह पता नहीं है कि बोर्ड के नए संविधान के अस्तित्व में आने के बाद सचिन, लक्ष्मण और सौरभ गांगुली बोर्ड की किसी भी समिति का हिस्सा बनने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
इसका मतलब है कि इन तीनों खिलाड़ियों की सेवाएं पूरी तरह से नहीं ली गईं क्योंकि इन तीनों को सिर्फ भारतीय टीम का मुख्य कोच चुनने के लिए ही नियुक्त किया गया। इन तीनों की सीएसी ने 2016 और 2017 में भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया था। यहां तक की प्रशासकों की समिति (सीओए) ने महिला टीम के मुख्य कोच को निुयक्त करने को लेकर इन तीनों को ज्यादा समय भी नहीं दिया था।
बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि किस तरह बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट के तीन दिग्गजों की सेवाओं को जाया कर दिया।
अधिकारी ने कहा, "यह बेहद दुख की बात है। मौजूदा हालात में तीनों को लोकपाल के सामने जाने को मजबूर कर दिया जहां सीओए लोकपाल से कह सके कि यह तीनों 'साफ तौर से' हितों के टकराव के मुद्दे में घिरे हैं। सीओए ने भारतीय क्रिकेट के इन तीन दिग्गजों की सेवाओं को पूरी तरह से उपयोग भी नहीं किया।"
अधिकारी ने कहा, "नए संविधान के मुताबिक यह तीनों पांच साल के बाद किसी भी समिति का हिस्सा नहीं हो सकते और यह नियम 2020 के बाद इन्हें बाहर कर देगा। क्या बोर्ड में जो तंत्र पेशेवर तरीके से काम कर रहा है उसे पता है कि उन्हें क्या खोया है? उन्होंने इन तीनों को महिला टीम का कोच नियुक्त करने के लिए पर्याप्त समय भी नहीं दिया। कम देखना बड़ी बीमारी है।"
एक और अधिकारी ने कहा कि यह जो 'साफ तौर पर' हितों के टकराव का मुद्दा है वह सीओए के तरफ से गैरजरूरी है।
अधिकारी ने कहा, "वह यह कहने की स्थिति में बिल्कुल नहीं हैं। सचिन का उदाहरण ले लीजिए क्या उन्हें मुंबई इंडियंस या सीएसी में रहने के लिए बीसीसीआई की तरफ से कोई पैसा मिल रहा है? तो फिर हितों के टकराव का मुद्दा कहां है? साथ ही 2020 के बाद से आप उन्हें किसी भी क्रिकेट समिति में शामिल नहीं कर सकते। एक दिग्गज जिसने 24 साल 25 सीजनों तक देश के लिए क्रिकेट खेली वह कभी भी चयनकर्ता बनने के लिए योग्य नहीं होगा।"
बीसीसीआई के नए संविधान के मुताबिक, जो शख्स पांच साल तक किसी क्रिकेट समिति का हिस्सा रहा होगा वह भविष्य में कोई और समिति का हिस्सा नहीं बन पाएगा। इस नियम की मानें तो सीएसी जो 2015 में नियुक्त की गई थी उसके पास सिर्फ एक साल का समय है। इसके बाद सचिन, गांगुली और लक्ष्मण किसी भी क्रिकेट समिति का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
एक और बुरी बात यह है कि इस तिगड़ी को जब सीएसी के सदस्यों के तौर पर 2015 में चुना गया था तब इन पूर्व खिलाड़ियों को लाने का मकसद यह था कि राष्ट्रीय टीम का प्रदर्शन सुधारा जाए और साथ ही भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ टीम बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाए, लेकिन बीते चाल साल में इस समिति ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ दो काम किए हैं- 2016 में अनिल कुंबले को राष्ट्रीय टीम का कोच नियुक्त किया गया उसके बाद जब उनका कार्यकाल समाप्त हो गया तो 2017 में फिर रवि शास्त्री को टीम का कोच नियुक्त किया गया।
दुख की बात यह है कि खेल को लंबे समय तक सेवाएं देने वाले इन दिग्गजों को अब यह साबित करना पड़ रहा है कि यह हितों के टकराव के मामले में नहीं हैं।
Related Cricket News on Sachin tendulkar
-
वर्ल्ड कप रिकॉर्ड - सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
किसी भी बल्लेबाज के लिए शतक जमाना एक गर्व की बात होती है। ये शतक जब वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आता है तो उसकी खुशी दोगुनी होती है। ...
-
सीओए द्वारा सचिन, लक्ष्मण को नोटिस देना, गड़बड़ की जानकारी की ओर इशारा
7 मई। सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण हालिया दौर में काफी सुर्खियों में थे। ऐसा प्रतित हुआ था कि वह आसानी से प्रभावित होने वाले हितों के टकराव मामले ...
-
सचिन तेंदुलकर ने लोकपाल से कहा, हितों के टकराव मामले का जल्द निपटारा हो
नई दिल्ली, 6 मई (CRICKETNMORE)| सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) की यह बात पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को नापंसद गुजरी है कि उनसे कथित तौर पर ...
-
BCCI must solve issue, Tendulkar tells Ombudsman
New Delhi, May 5 (CRICKETNMORE) The Supreme Court-appointed Committee of Administrators (CoA) calling Sachin Tendulkars alleged conflict of interest issue as one which falls under the "tractable" cat ...
-
मुंबई T20 लीग में इस टीम के लिए खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर,5 लाख रुपये में खरीदा
मुंबई, 5 मई (CRICKETNMORE)| दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई टी-20 लीग में आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब ने पांच लाख रुपये में खरीदा है। लीग के ...
-
Mumbai T20: Arjun Tendulkar picked for Rs 5 lakh
Mumbai, May 4 (CRICKETNMORE): Sachin Tendulkar's son -- Arjun Tendulkar -- was picked for Rs 5 lakh by Aakash Tigers Mumbai Western Suburb, a franchise of the T20 Mumbai League, ...
-
2019 WC: सचिन तेंदुलकर ने कहा, इंग्लैंड की विकेट बल्लेबाजों की मददगार होंगी
मुंबई,3 मई (CRICKETNMORE)| दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का कहना है कि वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे इंग्लैंड में विकेट बल्लेबाजों की मददगार होंगी और वहां गेंदबाजों को परेशानी का ...
-
Wickets in England to assist batsmen,feels Sachin Tendulkar
Mumbai, May 2 (CRICKETNMORE): Batting great Sachin Tendulkar reckons that the wickets in England and Wales, set to host the 2019 Cricket World Cup starting May 30, will assist batsmen ...
-
हितों के टकराव मामले में सचिन तेंदुलकर ने BCCI के लोकपाल को दिया ये जवाब
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (CRICKETNMORE)| सचिन तेंदुलकर ने हितों के टकराव मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डी.के. जैन के समक्ष अपना जवाब दाखिल किया है। सचिन ...
-
Sachin Tendulkar explains Mumbai Indians mentor role to BCCI Ombudsman
New Delhi, April 28 (CRICKETNMORE): Sachin Tendulkar has replied to BCCI Ombudsman D.K. Jain in the matter of an alleged conflict against him as member of the board's Cricket Advisory ...
-
Sachin Tendulkar,VVS Laxman served notice for conflict of interest
New Delhi, April 24 (CRICKETNMORE): Mumbai Indians (MI) mentor Sachin Tendulkar and his Sunrisers Hyderabad (SRH) counterpart V.V.S. Laxman have been issued notices by BCCI Ombudsman D.K. Jain for a ...
-
बॉलीवुड स्टार्स ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी
मुंबई, 24 अप्रैल (CRICKETNMORE)| महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 46वें जन्मदिवस के मौके पर बुधवार को लता मंगेशकर, अनिल कपूर और शाहिद कपूर जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें जन्मदिन की ...
-
B-Town celebs wish Sachin Tendulkar on birthday
Mumbai, April 24 (CRICKETNMORE): On Sachin Tendulkar's 46th birthday on Wednesday, Bollywood personalities like Lata Mangeshkar, Anil Kapoor and Shahid Kapoor wished the iconic cricketer by callin ...
-
Twitter flooded with wishes as Sachin Tendulkar turns 46
New Delhi, April 24 (CRICKETNMORE): Termed by many as the 'God of Cricket', Sachin Tendulkar turned 46 on Wednesday as fans and people from different sports fields wished him on ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
ਸੱਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੜ੍ਹੀ ਗਈ ਖ਼ਬਰਾਂ
-
- 5 days ago
-
- 3 days ago
-
- 2 days ago