Second test: Cricket News & Match Updates
'हमें परिणाम पाने के लिए थोड़ा जोख़िम लेना होगा' : रोहित
चौथे दिन लंच के बाद भारत ने बांग्लादेश को 233 रन पर ऑलआउट कर दिया था। इसके बाद रोहित के नेतृत्व में भारतीय बल्लेबाज़ों ने आक्रामक बल्लेबाज़ी की। खु़द रोहित ने पहली दो गेंदों पर छक्के लगाए। अन्य बल्लेबाज़ों ने भी इस तरह से बल्लेबाज़ी की यह जानते हुए कि इससे परिणाम किसी भी ओर जा सकता है।
रोहित ने बीसीसीआई डॉट टीवी पर कहा, "गेंदबाज़ों ने पहले अच्छा काम किया। उन्होंने वे विकेट लिए जिसकी हमें ज़रूरत थी और जब हम अंदर गए तो हमें परिणाम पाने के लिए थोड़ा जोख़िम तो लेना था। मैं जानता हूं कि परिणाम किसी भी ओर जा सकता था, लेकिन मुझे इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। यही कोच गौतम गंभीर और अन्य खिलाड़ी भी सोच रहे थे क्योंकि आपको इस तरह के फ़ैसले लेने के लिए साहसी होना पड़ता है। जब चीज़ें सही हुई तो सभी कुछ अच्छा दिखने लगा और यहीं से चीज़ें तेज़ी से बदल सकती हैं। अगर चीज़ें सही जगह नहीं हों तो हर कोई इस फ़ैसले की आलोचना करता लेकिन मायने यह रखता है कि हम चेंजिंग रूम के अंदर क्या सोचते हैं। यही मायने रखता है और इसी के साथ हम उस मैच में उतरे थे।" Read More...
Related Cricket News for Second test - Tesst
भविष्य में भारतीय क्रिकेट के बल्लेबाजी स्तंभ बनेंगे गिल-जायसवाल : अश्विन
कानपुर में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, जय शाह ने भी की सराहना
भारत ने डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर अपना स्थान किया मजबूत
हम जोखिम लेने के लिए तैयार थे : रोहित
IND vs BAN 2nd Test: कई World Record का गवाह बना कानपुर टेस्ट मैच, भारत ने 7 विकेट से जीता
अश्विन ने मुरलीधरन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की
मैं खुद को 'जादूगर' कहलाए जाने के बारे में नहीं सोचता : जसप्रीत बुमराह
बुमराह, अश्विन और जडेजा के कहर से भारत ने बांग्लादेश को किया क्लीन स्वीप
ऐतिहासिक तीन हजार रन और 300 विकेट का डबल जश्न बेहद खास : जडेजा
कानपुर टेस्ट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर वॉन ने कहा, 'भारत बैजबॉल खेल रहा है'
विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, जय शाह ने दी बधाई
भारत के आक्रामक खेल से मैच में लौटा रोमांच, दूसरी पारी में बांग्लादेश 26/2
भारत के खिलाफ मोमिनुल हक ने जड़ा शतक, कानपुर टेस्ट में रचा इतिहास
तीसरे दिन का खेल न होने पर ग्रीन पार्क के खराब ड्रेनेज सिस्टम पर उठा सवाल
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31