Advertisement
Semi final: Cricket News & Match Updates
Advertisement
भारत बनाम इंग्लैंड: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार
T20 World Cup: वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी आईसीसी की ओर से तय कीमत से कई गुना ज्यादा दाम पर टिकट बेच रहा था। वह ब्लैक में एक टिकट 25 हजार में बेच रहा था। आरोपी के पास से भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच के 10 टिकट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह शख्स डोंगरी में रहता है, जो क्रिकेट का बेहद शौकीन है। वह अपने दोस्तों के साथ स्टेडियम में बैठकर सेमीफाइनल मैच देखना चाहता था। टिकट की तलाश के दौरान उन्हें जहीर कमालुद्दीन बामने नाम के एक व्यक्ति के बारे में पता चला, जो महंगे दाम पर टिकट बेच रहा था। Read More...
Related Cricket News for Semi final - Tesst
टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में भी खामोश रहा अभिषेक शर्मा का बल्ला, ऑफ स्पिन गेंदबाजी बनी कमजोरी
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर माना जा रहा था। हर किसी का यही मानना था कि विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह काफी हद तक अभिषेक के खेल पर निर्भर करेगा। हालांकि, अभिषेक ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और अब सेमीफाइनल मुकाबले में भी अपने फैंस का दिल तोड़कर पवेलियन लौट गए। वानखेड़े के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं
T20 World Cup: इंग्लैंड ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी सेमीफाइनल-2 में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है, जबकि इंग्लैंड ने रेहान की जगह जेमी ओवरटन को इस नॉकआउट मैच में शामिल किया है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मैच खेलेगी।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: दूसरी बार फाइनल में पहुंची है न्यूजीलैंड, इस टीम ने तोड़ा था खिताब जीतने का सपना
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: फिन एलन के नाम हुआ एक एडिशन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड, इन दिग्गजों को पछाड़ा
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के इडेन गार्डेन में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में विस्फोटक शतक लगाया। इस शतकीय पारी के दम पर एलन ने न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाने के साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: करारी हार के बाद खिताबी रेस से बाहर साउथ अफ्रीका, कप्तान ने गिनाई कमियां
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल-1 में 9 विकेट से करारी हार के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका का सफर समाप्त हो गया है। इस करारी हार के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने हार की वजह गिनाई हैं।
By IANS News • 4 months ago
ऐसे अहम मुकाबले में इस तरह का प्रदर्शन काफी संतोषजनक होता है: मिचेल सेंटनर
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदकर न्यूजीलैंड ने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल-1 में शानदार जीत के बाद कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने टीम के इस प्रदर्शन को काफी संतोषजनक बताया है।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: फिन एलन ने रचा इतिहास, तोड़ा क्रिस गेल और तिलकरत्ने दिलशान का रिकॉर्ड
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को कोलकाता में खेले गए पहले सेमीफाइनल में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: फिन एलन का रिकॉर्ड शतक, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड
T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। कोलकाता के इडेन गार्डेन में बुधवार को खेले गए मुकाबले में फिन एलन के रिकॉर्ड शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: 7 बाउंड्री के साथ नाबाद अर्धशतक, मार्को जानेसन के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में मार्को जानसेन ने नाबाद 55 रन बनाए। इसी के साथ जानसेन टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में 7वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर अर्धशतक लगाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप में मार्को जानेसन-ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने रचा इतिहास
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्को जानेसन और ट्रिस्टन स्टब्स की साउथ अफ्रीकी जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की। यह टी20 वर्ल्ड के कप प्लेऑफ में छठे विकेट या उससे निचले क्रम पर दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: मार्को जानसेन का अर्धशतक, फाइनल के टिकट के लिए न्यूजीलैंड को 170 रन का लक्ष्य
T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य दिया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने सर्वाधिक 55 रन की पारी खेली।
By IANS News • 4 months ago
CWC25: मंधाना के आउट होते ही छा गया सन्नाटा, DRS के फैसले से हक्का-बक्का रह गईं स्मृति; देखें VIDEO
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में एक ऐसा पल आया जिसने पूरे स्टेडियम को चौंका दिया। स्मृति मंधाना शानदार शुरुआत के बाद डीआरएस पर आउट दी गईं, लेकिन उनका रिएक्शन बता रहा था कि उन्हें इस फैसले पर यकीन नहीं हुआ।
By Ankit Rana • 8 months ago
VIDEO: पहले ही ओवर में मचा तूफान! मारिजैन कप्प ने हीथर नाइट और एमी जोन्स के डंडे निकालकर किया धराशायी
गुवाहाटी में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजैन कप्प ने इंग्लिश बल्लेबाजों पर कहर बरपा दिया। कप्प ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट झटककर इंग्लैंड की पारी को हिला दिया।
By Ankit Rana • 8 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement