Shahid afridi: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी दिग्गज गेंदबाज रहे माइकल होल्डिंग की करी मेहमान नवाजी
कराची, 30 सितम्बर| पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज रहे माइकल होल्डिंग को अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया।
अफरीदी ने रविवार रात को ट्विटर पर होल्डिंग के साथ मेजबानी की फोटो साझा की जिसमें पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सइद अनवर भी दिखाई दे रहे हैं।
अफरीदी ने ट्वीट किया, "अपने घर पर होल्डिंग को रात के खाने पर आमंत्रित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। डॉ काशिफ आपका माइकल को कराची लाने के लिए शुक्रिया। सइद अनवर का भी साथ जुड़ने के लिए शुक्रिया। इन महान खिलाड़ियों का यहां आना अच्छा लगा।"
होल्डिंग इस समय निजी कारणों से पाकिस्तान के दौरे पर हैं। पाकिस्तान इस समय श्रीलंका क्रिकेट टीम की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के अखबर द डॉन से कहा था, "अगर मुझे सुरक्षा का खतरा होता तो मैं पाकिस्तान नहीं आता। मुझे यहां कोई समस्या नहीं है। यह अच्छी बात है कि श्रीलंका और पाकिस्तान यहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं।"
लंबे अरसे बाद पाकिस्तान में कोई अंतर्राष्ट्रीय टीम खेलने आई है। 2009 में श्रीलंका टीम पर हुए आतंकवादी हमल के बाद से कई देशों ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। पाकिस्तान की कोशिश है कि वह अपने यहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली कराए और सभी देशों के साथ अपने घर में खेले।
होल्डिंग दो अक्टूबर को होने वाले तीसरे वनडे मैच में शिरकत कर सकते हैं। श्रीलंका और पाकिस्तान कराची में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं जबकि लाहौर में दोनों देश तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगे।
Related Cricket News for Shahid afridi - Tesst
Shahid Afridi hosts dinner for Michael Holding in Karachi
शाहिद अफरीदी टी-10 लीग में इस टीम के लिए खेलेंगे
Shahid Afridi to play for Qalandars in Abu Dhabi T10
Afridi wants Sarfaraz to give up Test captaincy, focus on ODIs
भारत के कारण श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी पाकिस्तान दौर पर नहीं आए, अफरीदी ने कही अब ऐसी बात
Afridi points finger at India for Lankan players boycotting tour
IND vs SA: विराट कोहली ने किया कमाल, दूसरे टी-20 में की शाहिद अफरीदी के अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी
Keep entertaining fans across the world: Shahid Afridi tells Virat Kohli
विराट कोहली की बल्लेबाजी के दीवाने हुए शाहिद अफरीदी,ट्विटर पर लिखी अपने दिल की बात
Lasith Malinga becomes leading wicket-taker in T20Is
लसिथ मलिंगा ने बनाया WORLD RECORD,टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
कश्मीर को लेकर शाहिद अफरीदी पर भड़के गौतम गंभीर,कह डाली ये बात
Gautam Gambhir lashes out at Shahid Afridi over Kashmir tweet
आमिर के बाद अब पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी भी एलओसी का दौरा करेंगे
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31