Shoaib akhtar: Cricket News & Match Updates
सुपरओवर में हार होने पर न्यूजीलैंड के लिए अख्तर ने कहा, हारने में विशेषज्ञयता हासिल कर ली है
रावलपिंडी, 1 फरवरी | भारत ने न्यूजीलैंड को चौथे टी-20 मैच में सुपर ओवर में हरा पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त ले ली। बीते सात महीनों में कीवी टीम का यह चौथा टाई मैच था और इन सभी में उसे हार मिली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सवाल करते हुए कहा है कि क्या न्यूजीलैंड टीम नई चोकर्स है? हैमिल्टन में खेले गए चौथे मैच में मेजबान टीम को आखिरी तीन ओवरों में 18 रनों की जरूरत थी और उसके सात विकेट हाथ में थे, लेकिन जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी ने दो ओवरों में ज्यादा रन नहीं दिए और शार्दूल ठाकुर ने आखिरी ओवर में सात रन बचा लिए जिससे मैच सुपर ओवर में गया।
अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "उन्होंने छह मैच टाई कराए हैं और सिर्फ एक मैच जीता है। ऐसा लगता है कि उन्होंने हारने में महारत हासिल कर ली है। अच्छी टीम होने के बाद भी वह 166 रन नहीं बना सकीं।"
उन्होंने कहा, "166 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता था, लेकिन कीवी टीम ने अपने लिए ही मुश्किलात पैदा कर दी। यह बताता है कि उनमें दबाव झेलने का दम नहीं है। क्या ये टीम विश्व में नए चोकर्स हैं? क्या ये टीम नई दक्षिण अफ्रीका टीम है जो कभी मुश्किल स्थिति में जीत नहीं सकती। न्यूजीलैंड को इस तरह से संघर्ष करते हुए देख कर बुरा लगता है।"
वहीं अख्तर को लगता है कि भारत ने दबाव की स्थिति में न्यूजीलैंड से बेहतर संभाला। उन्होंने कहा, "भारत दबाव की स्थिति को अच्छे से संभालती है। वह जानती है कि दबाव में कैसे खेलना है और एक बार जब सुपर ओवर में मैच चला जाता है तो न्यूजीलैंड को पता नहीं होता कि क्या करना है।"
Related Cricket News for Shoaib akhtar - Tesst
Looks like Kiwis have done specialisation in losing: Shoaib Akhtar
Mohammed Shami is the best fast bowler in the world: Shoaib Akhtar
शोएब अख्तर ने जमकर की टीम इंडिया की तारीफ,बोले पूरी दुनिया में है टीम का दबदबा
'Ruthless' India show no mercy on average New Zealand: Shoaib Akhtar
शोएब अख्तर ने सहवाग पर साधा निशाना, कहा- तुम्हारे सिर पर जितने बाल हैं, उससे कहीं अधिक पैसे हैं मेरे पास !
Have more money than your hair on head: Shoaib Akhtar tells Virender Sehwag
India have found Dhoni's replacement in Pandey: Shoaib Akhtar
शोएब अख्तर हुए हिटमैन रोहित शर्मा के फैन,तीसरे वनडे की पारी देखकर की तारीफ
Shoaib Akhtar lauds Rohit's effort after Bengaluru win
India hammered Australia in 'battle of pride', says Shoaib Akhtar
शोएब अख्तर पहले वनडे में भारत की हार से हैरान,बोले कोहली एंड कंपनी के लिए खुद में झांकने का मौका
Mumbai loss big reality check for Kohli & Co: Shoaib Akhtar
Akhtar should reveal names of players: Basit on Kaneria issue
शोएब अख्तर ने कहा, भारत कभी 4 दिन के टेस्ट मैच के लिए राजी नहीं होगा
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31