Smriti mandhana
ICC महिला T-20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना और जेमिमा रौड्रिगज़ ने किया कमाल, इस नंबर पर पहुंची
12 फरवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दो अहम बल्लेबाज जेम्मिाह रोड्रिगेज और स्मृति मंधाना ने मंगलवार को जारी आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई हैं। इसके अलावा भारतीय गेंदबाज राधा यादव ने 18 स्थानों की छलांग लगाई है।
इन दोनों को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है। भारत को हालांकि इस सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन रोड्रिगेज ने इस सीरीज में 132 रन बनाए थे और इसी कारण वह चार स्थान आगे बढ़ते हुए दूसरे स्थान पर आ गई हैं।
मंधाना इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। उन्होंने तीन मैचों में 180 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें चार स्थान का फायदा हुआ है और वह अब छठे स्थान पर आ गई हैं।
वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन दो स्थान की छलांग के साथ तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड सुजी बेट्स पहले नंबर पर कायम हैं। भारतीय टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को हालांकि चार स्थान का नुकसान हुआ है। वह अब सातवें स्थान पर आ गई हैं। मिताली राज तीन स्थान नीचे खिसक कर 11वें स्थान पर आ गई हैं।
न्यूजीलैंड की सोफी डेविने 11वें से अब आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं किवी टीम की कप्तान एमी स्टेर्थवेट 23वें से 17वें स्थान पर हैं।
वहीं, गेंदबाजी रैंकिंग की बात की जाए तो भारत की पूनम यादव दूसरे स्थान पर कायम हैं। राधा यादव ने जरूर शीर्ष-10 में जगह बना ली है। वह 18 स्थान की छलांग के साथ 10वें स्थान पर आ गई हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा पांच स्थान आगे बढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
Related Cricket News on Smriti mandhana
-
टीम को अभी कुछ चीजों में सुधार करना होगा : मंधाना
हेमिल्टन, 10 फरवरी - न्यूजीलैंड से टी-20 सीरीज हारने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि टीम को अभी कुछ चीजों में ...
-
WATCH खूबसूरत क्रिकेटर स्मृति मंधाना का खुलासा, कोहली नहीं बल्कि इस वजह से पहनती हैं नंबर 18 की…
7 फरवरी। भारतीय महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना अपनी बल्लेबाजी से बड़े से बड़े रिकॉर्ड को अपना बना रही है। आपको बता दें कि स्मृति मंधाना को आईसीसी 2018 की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का ...
-
स्मृति मंधाना ने कहा, यह रहा पहले टी-20 में न्यूजीलैंड से मिली हार का टर्निंग पॉइंट
वेलिंग्टन, 6 फरवरी (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में मिली हार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का मानना कि उनके आउट होने ...
-
महिला टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ स्मृति मंधाना का धमाका, जमाया सबसे तेज अर्धशतक
6 फरवरी। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर ...
-
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, आईसीसी वनडे रैकिंग में मचाया धमाल,इस नंबर पर पहुंची
दुबई, 2 फरवरी (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 ...
-
Smriti Mandhana rockets to No.1 in ICC ODI rankings
Dubai, Feb 2 (CRICKETNMORE): After stunning performances in the first two ODIs against New Zealand, India's opening batswoman Smriti Mandhana has rocketed to the No.1 spot in the latest ODI ...
-
ICC Women's Championship: Smriti Mandhana stars as India thrash New Zealand by 8 wickets
Jan 29 (CRICKETNMORE): Jhulan Goswami's 3/23 and half-centuries by Smriti Mandhana and Mithali Raj helped India thrash New Zealand by eight wickets and take an unassailable 2-0 lead in the ...
-
स्मृति मंधाना ने मचाया धमाका, 90 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत को 8 विकेट से दिलाई जीत
29 जनवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को बे-ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ...
-
Smriti Mandhana stars in India's 9-wkt win over New Zealand in tour opener
Napier, Jan 24 (CRICKETNMORE): India rode on opener Smriti Mandhana's fourth ODI ton and a disciplined bowling effort from the spin twins of Ekta Bisht and Poonam Yadav to outclass ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में स्मृति मंधाना का धमाकेदार शतक, भारतीय महिला की 9 विकेट से जीत
24 जनवरी। नेपियर में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच पहले वनडे में भारतीय महिला टीम ने कमाल कर न्यूजीलैंड महिला टीम को 9 विकेट से हरा दिया। ...
-
Smriti Mandhana wins Rachael Heyhoe Flint Award
Dubai, Dec 31 (CRICKETNMORE): Indias left-handed opener Smriti Mandhana has won the Rachael Heyhoe Flint Award for the ICC Womens Cricketer of the Year and also been named as the ...
-
स्मृति मंधाना को मिला साल 2018 का आईसीसी सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब
31 दिसंबर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के रूप में रेचेल हेयोइ फ्लिंट पुरस्कार हासिल किया है। ...
-
ICC announces women's ODI and T20I teams of the year
Dec.31 (CRICKETNMORE) - The International Cricket Council today announced the women’s ODI and T20I teams of the year with New Zealand’s Suzie Bates named as captain of the 50-over side ...
-
Women's World T20: India continue winning run, beat Australia by 48 runs
Georgetown (Guyana), Nov 17 (CRICKETNMORE): India continued their winning momentum as they outclassed Australia by 48 runs in Group B match of the ICC Women's World T20 here on Saturday. ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31