So south africa
तीसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दी पटखनी, सीरीज में पाकिस्तान का क्लीन स्वीप
14 जनवरी। साउथ अफ्रीका ने यहां खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को पाकिस्तान को 107 रनों से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने पहला टेस्ट छह विकेट से और दूसरा टेस्ट मैच नौ विकेट से जीता था।
दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 262 रन का स्कोर बनाया था और उसने पाकिस्तान को उसकी पहली पारी में 185 रन पर समेटकर 77 रन की बढ़त हासिल कर ली थी।
मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 303 रन बनाकर आलआउट हो गई और इस तरह पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 381 रनों का लक्ष्य रखा।
पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 65.4 ओवर में 273 रन पर सिमट गई। रनों का पीछा करते हुए मेहमान टीम एक समय तीन विकेट पर 153 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी लेकिन फिर उसके बाद उसने 120 रन के अंदर अपने आखिरी के सात विकेट गंवा दिए।
पाकिस्तान के लिए असद शफीक ने सर्वाधिक 65, शादाब खान ने नाबाद 47, शान मसूद ने 37, इमाम उल हक ने 35, हसन अली ने 22, बाबर आजम ने 21, अजहर अली ने 15, फहीम अशरफ ने 15, मोहम्मद आमिर ने चार, मोहम्मद अब्बास ने नौ और कप्तान सरफराज अहमद खाता खोले बिना आउट हुए।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबादा ने तीन, डुआने ओलिवर ने तीन, डेल स्टेन ने दो और वर्नोन फिलेंडर ने एक विकेट हासिल किए।
मैच में शतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद दक्षिण अफ्रीका आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका को चार अंक मिले और अब उसके 110 अंक हो गए हैं।
वहीं, सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान एक स्थान लुढ़ककर सातवें नंबर पर खिसक गया है। पाकिस्तान ने 92 अंकों के साथ सीरीज की शुरुआत की थी लेकिन अब उसके 88 अंक ही रह गए हैं और वह श्रीलंका से तीन अंक नीचे हो गया है।
Related Cricket News on So south africa
-
क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ हुई ऐसी डरावनी घटना, आईसीसी भी सहमा
14 जनवरी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के लिए एक बुरी खबर सामने आई। हुआ ये कि किसी ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट के ऑफिशियली ट्विटर को हैक कर लिया गया जिसके कारण फैन्स को ...
-
साउथ अफ्रीका को तीसरे टेस्ट में हराने के लिए पाकिस्तान को जीत के लिए 228 रन की दरकार,…
14 जनवरी। क्विंटन डी कॉक (129) और हाशिम अमला (71) की बेहतरीन पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने यहां खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे ...
-
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका को 262 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान की खराब शुरुआत
जोहान्सबर्ग, 12जनवरी (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान ने यहां खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन के तीसरे और आखिरी सत्र में शानदार वापसी करते हुए शुक्रवार को साउथ ...
-
तीसरे टेस्ट में साउथ अफीका ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, जानिए प्लेइंग…
11 जनवरी। जोहान्सबर्ग में तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। स्कोरकार्ड अबतक दोनों टेस्ट साउथ अफ्रीका की टीम जीतने में ...
-
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा, इन 4 खिलाड़ियों की हुई…
10 जनवरी,(CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 जनवरी से खेली जानें वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। ...
-
साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
जोहान्सबर्ग, 9 जनवरी (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मोर्कल ने बुधवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। एल्बी ने एक बयान में ...
-
Dean Elgar named stand-in Protea skipper for final Test vs Pakistan
Johannesburg, Jan 9 (CRICKETNMORE): Cricket South Africa (CSA) has appointed opener Dean Elgar as the Proteas' stand-in captain in the absence of suspended Faf du Plessis for the final Test ...
-
SA vs PAK: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI में क्यों नहीं दिया 5 गेंदबाजों को मौका,कोच…
केपटाउन, 7 जनवरी (CRICKETNMORE)| मेजबान साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने कहा कि शादाब खान की चोट कारण ...
-
घरेलू टीम को मदद देने वाली पिचें बनाने में कोई बुराई नहीं : गिब्सन
केपटाउन, 7 जनवरी - दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच ओटिस गिब्सन ने मेजबान टीम द्वारा अपने लिए मददगार पिच बनाने की रणनीति का समर्थन किया है। गिब्सन का यह बयान ...
-
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई…
केपटाउन , 6 जनवरी (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका यहां न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की टेस्ट ...
-
केपटाउन टेस्ट : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के करीब दक्षिण अफ्रीका
केपटाउन, 5 जनवरी - दक्षिण अफ्रीका यहां न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर पाकिस्तान के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच में जीत के काफी करीब है। उसे मैच जीतने के लिए सिर्फ ...
-
SA vs PAK: फाफ डु प्लेसिस ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान…
5 जनवरी,(CRICKETNMORE)। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (103) और टेम्बा बावुमा (75) की बेहतरीन पारियों की मदद से मेजबान साउथ अफ्रीका ने यहां न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच ...
-
केपटाउन टेस्ट : डु प्लेसिस का शतक, दक्षिण अफ्रीका को 205 रनों की बढ़त
केपटाउन, 4 जनवरी - कप्तान फाफ डु प्लेसिस (103) और टेम्बा बावुमा (75) की बेहतरीन पारियों की मदद से मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने यहां न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर जारी दूसरे ...
-
2nd Test: South Africa on top after Pakistan bowled out easily on Day 1
Jan.3 (CRICKETNMORE) - South Africa’s fast bowlers wrecked havoc on day one of the second Test against Pakistan at Newlands, bowling the visitors out for 177. SCORECARD Proteas fast bowler Duanne ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31