So virat kohli
ईडन गार्डन्स में पहली बार बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत, खेला जाएगा ऐतिहासिक डे- नाइट टेस्ट मैच !
नई दिल्ली, 20 नवंबर | दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भारत शुक्रवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ अपना पहला ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच खेलने उतरेगा। इस मैदान पर भारत पहली बार दुनिया के नौवें नंबर की टीम बांग्लादेश के साथ कोई टेस्ट मैच खेलने जा रहा है।
कोलकाता का यह ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान कई रोमांचक मैचों का गवाह रहा है और उनमें से एक मैच मार्च 2001 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया टेस्ट मैच था, जिसमें भारत ने वीवीएस लक्ष्मण की शानदार बल्लेबाजी के दम पर हारा हुआ मैच अपने नाम किया था।
भारत ने कोलकाता के इस ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच जनवरी 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं, 1947 में आजादी मिलने के बाद भारत ने यहां अपना पहला मैच 1948 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था जो ड्रॉ रहा था।
इस मैदान पर भारत को पहली जीत दर्ज करने के लिए करीब 30 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था। उसने यहां अपनी पहली जीत जनवरी 1962 को दर्ज की थी जब टीम ने इंग्लैंड को 187 रन से करारी मात दी थी।
पहली जीत दर्ज करने से पहले तक भारत को इस मैदान पर सात मैच ड्रॉ खेलने पड़े थे जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय टीम ने ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर अब तक कुल 41 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उसने 12 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि नौ में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है और वहीं 20 मैच ड्रॉ रहे हैं।
भारतीय टीम ने इस मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक कुल सात टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने दो में जीत दर्ज की है जबकि इतने ही हारे हैं और तीन ड्रॉ रहे हैं। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ वह पहली बार इस मैदान पर शुक्रवार से कोई टेस्ट मैच खेलेगा।
मेजबान टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसने तीन जीते हैं, दो हारे हैं और पांच ड्रॉ खेले हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने इस मैदान पर अब तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसने तीन जीते हैं जबकि इतने ही हारे हैं और चार ड्रॉ रहे हैं।
भारतीय टीम ने इस मैदान पर चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ कुल सात मैच खेले हैं। इसमें से उसने केवल एक बार पाकिस्तान को हराया है जबकि एक बार हारा है। वहीं, पांच मैच ड्रॉ रहे हैं।
टीम इंडिया को ईडन गार्डन्स पर सबसे बड़ी जीत 1998 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी जब उसने कंगारूओं को पारी और 219 रनों से हराया था।
वहीं, सबसे बुरी हार उसे वेस्टइंडीज के हाथों मिली है। वेस्टइंडीज की टीम ने 1958-59 में भारत को पारी और 336 रनों से करारी मात दी थी।
Related Cricket News on So virat kohli
-
Hard to describe 'true champion' Kohli in one word: Andre Russell
Abu Dhabi, Nov 20: Explosive West Indies all-rounder Andre Russell has showered praise on Virat Kohli, saying the Indian skipper is a tremendous player who needs at times five-ten words to ...
-
Virat Kohli shares picture with his 'partner in crime'
Kolkata, Nov 20: Virat Kohli is on the verge of becoming the most successful Indian Test captain but it seems the run-machine is missing his 'partner in crime'. Sharing a picture ...
-
हाथी की रिहाई के लिए पत्र लिखने पर विराट कोहली चुने गए पेटा इंडिया के 'पर्सन ऑफ द…
मुंबई, 20 नवंबर| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को वर्ष 2019 के लिए पेटा इंडिया का पर्सन ऑफ द इयर चुना गया है। जानवरों की दशा में सुधार ...
-
Virat Kohli named PETA India's 2019 Person of the Year
Mumbai, Nov 20: Team India skipper Virat Kohli has been named People for the Ethical Treatment of Animals (PETA) India's Person of the Year for 2019. Kohli's efforts to improve conditions ...
-
Day-Night Test: Team India arrives in Kolkata
Kolkata, Nov 19: The Indian team has arrived in Kolkata for the second Test against Bangladesh, which will be the first time ever that they will be playing a day-night Test ...
-
Shikhar Dhawan,Virat Kohli react to Rahane's pink ball photo
Kolkata, Nov 19: Ajinkya Rahane, Shikhar Dhawan and captain Virat Kohli were involved in a banter after the Test Vice Captain posted a picture of himself with the pink ball on ...
-
पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले रहाणे ने देखा एक सपना, कोहली ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन !
18 नवंबर। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे शुक्रवार से बांग्लादेश के साथ होने वाले पहले दिन-रात टेस्ट मैच के लिए सबसे पहले कोलकाता पहुंचेंगे। बांग्लादेश और भारत की ...
-
ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए बाकी भारतीय खिलाड़ियों से पहले कोहली- रहाणे पहुंचेंगे कोलकाता
कोलकाता, 18 नवंबर | भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे शुक्रवार से बांग्लादेश के साथ होने वाले पहले दिन-रात टेस्ट मैच के लिए सबसे पहले कोलकाता पहुंचेंगे। बांग्लादेश ...
-
विराट कोहली ने डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले कहा, एक भी दिन का आराम नहीं
कोलकाता, 18 नवंबर | भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि बेशक टीम ने पहला टेस्ट तीन दिन में जीत लिया है लेकिन वह एक भी दिन ...
-
Test won, but 'no days off' for skipper Virat Kohli
Kolkata, Nov 18: The Indian Test team is on a roll and so is skipper Virat Kohli. After registering yet another thumping win over Bangladesh in the first of the two ...
-
RCB can't just rely on Virat Kohli, AB de Villiers to win IPL: Moeen Ali
New Delhi, Nov 18: Royal Challengers Bangalore (RCB) has been one team in the Indian Premier League (IPL) which shows a lot of promise and has an abundance of talent ...
-
WATCH लाइव मैच में फैन दीवार फानकर पहुंचा कोहली के पास, फिर विराट ने ऐसा कर दिखाई अपनी…
17 नवंबर। भारत ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने ...
-
कप्तान विराट कोहली ने रचा इतिहास,सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में 5वें नंबर पर पहुंचे
17 नवंबर,नई दिल्ली। भारत ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को ही बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हरा दिया। ...
-
विराट ने टेस्ट सेंटर को लेकर दिए थे अपने विचार अब जहीर खान ने कोहली की सलाह पर…
अबू धाबी, 17 नवंबर| भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए देश में टेस्ट सेंटर बनाने के कप्तान विराट कोहली के ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31