So virat kohli
विराट कोहली इस पूर्व कप्तान की तरह कप्तानी करते हैं, जहीर खान ने दिया बयान
28 सितंबर। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के पास विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है।
जहीर ने दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले आईएएनएस से कहा कि भारत में यह तेज गेंदबाज बनने का सही समय है। जहीर ने कहा कि उन्हें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा जैसे खिलाड़ियों को देखकर और ज्यादा खुशी मिलती है क्योंकि यह लोग लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "भारत में तेज गेंदबाज बनने का यह सही समय है। बुमराह, शमी, ईशांत, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी ने इस बात को साबित किया है कि भारतीय टीम इस समय गेंदबाजी में पावरहाउस बन गई है।"
बाएं हाथ के पूर्व गेंदबाज ने कहा, "एक गेंदबाज के तौर पर मुझे काफी खुशी होती है और मैं उम्मीद करता हूं कि यह लोग इसी तरह मेहनत करना जारी रखेंगे और अपनी लय को बनाए रखेंगे जिसके कारण इन्हें यह परिणाम मिले हैं।"
भारत टेस्ट में इस समय नंबर-1 टीम है और इसका काफी हद तक श्रेय टीम के कप्तान कोहली के टेस्ट क्रिकेट के प्रति प्यार और सम्मान को जाता है। जहीर उन खिलाड़ियों में से रहे हैं जो गांगुली, धोनी और कोहली (आईपीएल) की कप्तानी में खेल चुके हैं। जहीर का मानना है कि कोहली कप्तान के तौर पर काफी हद तक गांगुली से मिलते हैं।
उन्होंने कहा, "गांगुली ने हमें विश्वास दिलाया था कि हम विदेशों में भी जीत सकते हैं और हमें आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया था। धोनी मुश्किल परिस्थतियों में शांत रहते थे लेकिन उनकी मानसिकता आक्रामक थी। हमने उनकी कप्तानी में विश्व कप जीता, इसलिए उनकी कप्तानी में खेलना बेहद खास है।"
उन्होंने कहा, "विराट काफी हद तक गांगुली की तरह हैं, वह अपने फैसलों में काफी बोल्ड हैं और हमेशा टीम को प्रेरित करते रहते हैं। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी ूफॉर्म भी उनकी कप्तानी में दिखती है। मैं चाहता हूं कि वह एक दिन विश्व कप जीतें।"
बुमराह चोट की वजह से आगामी दक्षिण अफ्रीकी सीरीज में नहीं खेलेंगे। जहीर वो शख्स हैं जिनके सामने बुमराह आगे बढ़े हैं।
बुमराह के बारे में जहीर ने कहा, "मैंने बुमराह को तब से देखा है जब वह काफी युवा थे। मुंबई इंडिंयस के साथ शुरुआती दिनों में वह बेहद प्रतिभाशाली है और मैं इस बात से खुश हूं कि वह बीते वर्षो में काफी परिपक्व हुए हैं और अपनी टीम के लिए उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया है।"
उन्होंने कहा, "अनका अनोखा एक्शन उनके काफी काम आया है। मुझे लगता है कि उन्हें सिर्फ अपनी फिटनेस पर काम करने की जरूरत है और बिना किसी अतिरिक्त दबाव के आगे बढ़ना होगा।"
जहीर ने टेस्ट में रोहित के सलामी बल्लेबाजी करने पर कहा, "उन्होंने बीते छह महीनों में जो फॉर्म दिखाई है उसे देखकर आप रोहित जैसी काबिलियत वाले खिलाड़ी को अंतिम-11 से बाहर नहीं रख सकते। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा, हालांकि मुझे उनकी काबिलियत पर कोई संदेह नहीं है।"
Related Cricket News on So virat kohli
-
Kohli a lot like Ganguly, bold in his decisions: Zaheer Khan
New Delhi, Sep 28: From being known as an Indian team that rode on its batsmen in the Test arena, the current No.1 Test team first rose to the challenge ...
-
Anushka praises husband Virat for hosting Indian Sports Honour
Mumbai, Sep 28: Actress Anushka Sharma says she is proud of her cricketer husband Virat Kohli for hosting Indian Sports Honours (ISH), which recognises sporting talent in India. Anushka Sharma was ...
-
इंडियन स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स समारोह में कोहली और उनकी वाइफ अनु्ष्का शर्मा पर रही हर किसी की निगाहें, देखिए…
28 सितंबर। मुंबई में विराट कोहली और आरपी एसजी द्वारा शुरू किए गए भारतीय खेल समारोह 2019 के आयोजन किया गया। आपको बता दें कि इस पुरस्कार समारोह में 17 खेलों ...
-
Rohit can lead in T20Is if Virat feels overworked: Yuvraj Singh
New Delhi, Sep 27: Former India all-rounder Yuvraj Singh feels the team management could think of considering Rohit Sharma as the T20I captain if Virat Kohli feels he is getting overworked ...
-
विराट कोहली के ऊपर बैन होने का खतरा, एक और डिमेरिट प्वाइंट और मिल जाएगी यह सजा !
26 सितंबर। विराट कोहली के लिए बुरी खबर है। गौरतलब है कि इस समय भले ही विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी से कमाल करने में सफल रहे हैं और दुनिया के ...
-
Kohli and Shastri should speak to Pant: Gautam Gambhir
New Delhi, Sep 26: Former India opener Gautam Gambhir feels it would be wrong to mount pressure on young wicketkeeper-batsman Rishabh Pant and the team management should back him. Pant ...
-
विराट कोहली ने बताया, रोनाल्डो और मेसी में से कौन है उनका फेवरेट फुटबॉलर
नई दिल्ली, 26 सितम्बर| फुटबाल जगत के दो दिग्गज खिलाड़ियों पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के बीच बेस्ट कौन है, इस पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ...
-
आईसीसी टी-20 रैंकिंग में विराट कोहली औऱ शिखर धवन ने किया कमाल, इस नंबर पर पहुंचे
दुबई, 25 सितम्बर | भारतीय कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बुधवार को जारी आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में शीर्ष-10 में शामिल होने के करीब आ गए हैं। ...
-
Would prefer Ronaldo over Messi: Virat Kohli
New Delhi, Sep 25: Cristiano Ronaldo and Lionel Messi have ruled the roost in international football for over a decade now. Both players have broken goalscoring records for their respective clubs ...
-
Virat Kohli, Shikhar Dhawan move up in ICC T20 rankings
Dubai, Sep 25: India skipper Virat Kohli and Shikhar Dhawan on Wednesday moved closer to the top 10 while Afghanistans Hazratullah Zazai and Scotlands George Munsey achieved new highs for ...
-
विराट कोहली ने लॉन्च की एफसी गोवा की नई होम जर्सी
गोवा, 24 सितम्बर | भारत के सबसे बड़े यूथ आइकॉन और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को यहां के बोम्बोलिम एथलेटिक ग्राउंड में आयोजित एक समारोह ...
-
Workload management high on skipper Kohli's priority list
New Delhi, Sep 24 Considering the amount of cricket the Indian boys play in a calendar year across formats, the team management has been very particular about giving the players break ...
-
विराट कोहली को झटका,तीसरे टी-20 में की गई गलती पर ICC ने सुनाई सजा
दुबई, 23 सितम्बर | भारतीय कप्तान विराट कोहली को रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में ब्यूरेन हेंड्रिक्स को कंधा मारने के कारण आधिकारिक चेतावनी ...
-
Kohli sets an example on and off the field: Hanuma Vihari
Kolkata, Sep 23: Hanuma Vihari has revealed how skipper Virat Kohli is an inspiration in the dressing room for youngsters and they look up to him as their idol. "He (Kohli) ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31