So virat kohli
कोहली ने टीम की 'खराब फील्डिंग' को बताया हार की वजह
मोहाली, 10 मार्च - भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को आस्ट्रेलिया के हाथों चार विकेट से मिली हार की वजह टीम की खराब फील्डिंग को बताया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी मैदान पर ढीले थे और उन्हें मौकों का फायदा उठाना चाहिए था।
आस्ट्रेलिया ने पीटर हैंड्सकोंब (117) और उस्मान ख्वाजा (91) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 192 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी के बाद एश्टन टर्नर (नाबाद 84) की तूफानी पारी के दम पर चौथे वनडे मैच में भारत को चार विकेट से हरा दिया।
कोहली ने मैच के बाद कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम मैदान में सुस्त थे। हमें जो भी मौके मिले थे उन मौकों का फायदा उठाना चाहिए था। हम उन मौकों को अपने पक्ष में भुनाने में विफल रहे और मैच हमारे हाथ से निकल गया। पूरे खेल के दौरान विकेट अच्छी थी, लेकिन अंत में गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो गया।"
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 358 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसे आस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने कई मौकों पर कैच छोड़े और रन आउट मिस किए।
आस्ट्रेलिया को अंतिम पांच ओवरों में 62 रन बनाने थे। लेकिन अपना दूसरा वनडे खेल रहे टर्नर ने 43 गेंदों पर पांच चौके तथा छह छक्कों की मदद से 84 रन की नाबाद तूफानी पारी खेलकर आस्ट्रेलिया को चार विकेट से जीत दिला दी।
कोहली ने टर्नर की इस पारी को मैच का टर्निग प्वाइंट बताया। उन्होंने कहा, "टर्नर की पारी मैच में निर्णायक साबित हुई। उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला, इसलिए वे जीत के हकदार थे। हैंड्सकोंब ने शानदार पारी खेली और ख्वाजा ने उनका अच्छा साथ दिया।"
इस जीत के बाद आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में अब 2-2 से बराबरी हासिल कर ली है। सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच बुधवार को दिल्ली में खेला जाएगा।
भारतीय कप्तान ने कहा, "अगला मैच बेहद रोमांचक होने वाला है। इन पिछले दो मैचों ने हमारी आंखें खोल दी है। अब हमें कड़ी मेहनत करनी होगी और आने वाले मैच में जीत की जुनून के साथ उतरना होगा।"
Related Cricket News on So virat kohli
-
Ashton Turner's knock was game-changer, says Virat Kohli
Mohali, March 10 (CRICKETNMORE): As Australia rode a powerful batting effort to defeat India by four wickets in the fourth On-Day International (ODI) and level the five-match series at 2-2, ...
-
Virat Kohli and his team are all ready for the World Cup 2019
Mar.10 (CRICKETNMORE) - The selection of the Kohli-led merry band of men for the most prestigious cricket tournament, the World Cup 2019, has never been so intensely discussed before. India ...
-
इंग्लैंड जाने से पहले खिलाड़ियों को फॉर्म में लौटना होगा : कोहली
रांची, 8 मार्च - आस्ट्रेलिया के हाथों तीसरे वनडे मैच में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाजों की ओर इशारा करते हुए कहा है कि इंग्लैंड ...
-
विराट कोहली ने जमाया 41वां शतक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय…
8 मार्च। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 41वां शतक जमाने में सफल रहे। कोहली 123 रन बनाकर स्पिनर एडम जम्पा की गेंद ...
-
Virat Kohli completes four thousand runs in ODIs as skipper
Ranchi, March 8 - Virat Kohli on Friday another feather to his cap after becoming the fourth Indian captain to score 4,000 runs in one-day internationals (ODIs). Kohli achieved the ...
-
MS Dhoni, Virat Kohli plan special 'cap' tribute for armed forces
Ranchi, March 8 (CRICKETNMORE): If Cricket Australia has the 'Pink Test' and Cricket South Africa has the 'Pink ODI', the Board of Control for Cricket in India (BCCI) will from ...
-
धोनी के फॉर्म हाउस में डिनर करने के बाद कोहली हुए गदगद, इस अंदाज में धोनी को कहा…
7 मार्च। 8 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम रांची में सीरीज का तीसरा वनडे मैच खेलेगी। रांची धोनी का होमटाउन है। ऐसे में जब रांची धोनी पहुंचे हैं ...
-
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में बने 5 महारिकॉर्ड, कोहली ने किया कमाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में हुए दूसरे वनडे मुकाबले में कई पुराने रिकॉर्ड टूटे और कई नए रिकॉर्ड बने। जहां विराट कोहली ने बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड अपने ...
-
बुमराह चैम्पियन है, उन्हें टीम में पाकर खुश हूं : कोहली
नागपुर, 5 मार्च - आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां खेले गए दूसरे वनडे मैच में आठ रनों से मिली रोमांचक जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यॉर्करमैन तेज गेंदबाज ...
-
Defending low totals will be crucial at World Cup: Kohli
Nagpur, March 5 - Praising the team for victory over Australia in the second One-Day International (ODI) here on Tuesday, Virat Kohli asserted that the grit and attacking spirit displayed ...
-
2nd ODI: Virat Kohli hits ton, India score 250 vs Australia
Nagpur, March 5: Despite skipper Virat Kohli's brilliant century and a disciplined innings from Vijay Shankar, India were bowled out for 250 against Australia in the second One Day International ...
-
विराट कोहली 40वां शतक लगाकर की सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
5 मार्च। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वनडे में शतक लगाने के मामले में सचिन के साथ 40 के क्लब में शामिल होने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ...
-
विराट कोहली की 116 रन की पारी, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 251 रनों की दरकार
5 मार्च। आस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने मंगलवार को विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया और निर्धारित 48.2 ...
-
विराट कोहली का धमाकेदार रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर से भी तेज जमाया 40वां शतक
5 मार्च। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 40वां शतक जमाया। कोहली ने 40 वनडे शतक 224वें वनडे में ठोका है। अब विराट कोहली महान सचिन के वनडे में शतकों ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31