Steve smith: Cricket News & Match Updates
लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान कान के नीचे गर्दन पर स्टीव स्मिय को लगी चोट,जानिए तीसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं ?
लंदन, 19 अगस्त | लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान कान के नीचे गर्दन पर गेंद लगने के कारण चोटिल हुए आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को उम्मीद है कि वह गुरुवार से हेडिंग्ले में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकेंगे। स्मिथ को एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद लग गई थी। वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं आ सके थे और आईसीसी के नए नियमों के हिसाब से उनके स्थान पर मार्नस लाबुश्साने मैदान पर उतरे थे।
वेबसाइट ईएएसपीएनक्रिकइंफो ने स्मिथ के हवाले से लिखा है, "दो टेस्ट मैचों के बीच समय कम है। मुझे पांच-छह दिन तक परखा जाएगा। हर दिन, कई बार देखा जाएगा कि मैं किस तरह का महसूस कर रहा हूं और क्या प्रगाति हो रही है। मुझे उम्मीद है कि मैं तीसरे टेस्ट मैच के दौरान उपलब्ध रहूंगा। यह निश्चित तौर पर मेडिकल स्टाफ के ऊपर निर्भर है। हमारी इस मसले पर बात होगी। मैं खेलने से पहले 100 फीसदी फिट होना चाहता हूं।"
स्मिथ ने पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में शतक जमाए थे। दूसरे टेस्ट मैच में भी वह टीम को बुरी स्थिति से निकाल ले गए थे और इंग्लैंड को बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया था।
उन्होंने कहा, "मैं कुछ दिन अभ्यास करूंगा और तेज गेंदबाजों का सामना करूंगा ताकि मेरी प्रतिक्रिया के बारे में पता चल सके। कुछ टेस्ट हैं जो मुझे पास करने होंगे। अब समय ही बताएगा।"
Related Cricket News for Steve smith - Tesst
Australia unsure about Steve Smith's availability for 3rd Test
Sledging Steve Smith leads to ejection for Lord's member
Steve Smith hopes to be 100% fit for Headingley Test
Steve Smith leaves fans in splits with unique technique
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा,स्टीव स्मिथ को दोबारा टीम का कप्तान बनाने के बारे में नहीं सोचा
Haven't thought about Smith leading the Australia again: CA Chairman
I said Kohli is the best, but Smith's knock another level: Justin Langer
ICC Test Rankings: Steve Smith climbs a spot after twin tons
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में कमाल करने वाले स्टीव स्मिथ की तारीफ में स्टीव वॉ ने कही ऐसी बात
शानदार शतक जमाने के बाद स्मिथ हुए इमोशनल, एशेज को बताया ड्रीम कमबैक
स्टीव स्मिथ ने तोड़ दिया विराट कोहली का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
स्मिथ, वेड के शतकों से आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 398 का लक्ष्य, स्टीव स्मिथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्टीव स्मिथ ने जमाया फिर शतक, टेस्ट क्रिकेट में कर दिया ऐसा बड़ा कमाल
एशेज के पहले टेस्ट में स्टीव स्मिथ का एक और गजब का रिकॉर्ड, बन गया ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31