Suresh raina: Cricket News & Match Updates
धोनी की रणनीतिक क्षमता का कोई मुकाबला नहीं : रैना
नई दिल्ली, 27 मार्च - इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स का लंबे समय से हिस्सा रहने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी का रणनीति बनाने में कोई मुकाबला नहीं कर सकता।
रैना ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि धोनी की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह वर्तमान में रहते हैं और मैच में ही यह देखकर निर्णय लेते हैं कि मैच किस तरफ जा रहा है।
भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेल चुके रैना ने कहा, "हर कप्तान अलग होता है और खेल में अपने रोमांचक कौशल को लेकर आता है। धोनी ने अपनी दमदार रणनीतियों का लगातार उपयोग किया है जिससे कई वर्षो में टीम को जीत भी मिली है।"
कोई वजह है कि रैना को 'मिस्टर आईपीएल' कहा जाता है। उनके नाम इस टूर्नामेंट में 5,000 से अधिक रन हैं और उन्होंने प्रतियोगिता के हर संस्करण में दमदार प्रदर्शन किया है।
फिरोजशाह कोटला में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। एक तरफ जहां अन्य बल्लेबाजों को धीमी विकेट पर रन बनाने में दिक्कत हो रही थी, वहीं रैना ने 16 गेंदों पर 30 रनों की दमदार पारी खेलते हुए मेजबान टीम को मुकाबले से बाहर कर दिया।
रैना ने कहा, "हमने दृढ़ निश्चय कर रखा है। इस सीजन हमारे कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है और हमने इसी सोच के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया है। चेन्नई के साथ मैं एक दशक से खेल रहा हूं और मैं टीम में धैर्य लेकर आता हूं। मैं दबाव की स्थिति में टीम को बिखरने नहीं देता।"
टीम के साथ अपने लंबे सफर पर रैना ने कहा, "मैंने हमेशा अपना ध्यान खेल पर केंद्रित रखा है। शतक और ट्राफियां बोनस हैं। मेरे लिए टीम के जीत में योगदान देना सबसे अहम है और इसी कारण से आज मैं यहां पहुंच पाया हूं।"
रैना ने कहा, "मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि मैं किस स्थान पर बल्लेबाजी कर रहा हूं। मेरा ध्यान हमेशा से टीम की सफलता में योगदान देने पर रहा है, चाहे वो रन बनान हो, कैच करना हो या फील्डिंग हो।"
चेन्नई का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा।
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Suresh raina - Tesst
Dhoni's strategic skills unmatched,says Suresh Raina
सुरेश रैना IPL में 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने,लेकिन विराट कोहली चूके
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
सुरेश रैना के पास IPL 2019 में तीन महारिकॉर्ड बनाने का मौका, जानिए
आईपीएल फ्लैशबैक: सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
आईपीएल फ्लैशबैक: जब रैना की तूफानी पारी ने सहवाग के शतकीय पारी को किया था बेअसर
सुरेश रैना ने बताया, किस बल्लेबाजी क्रम पर धोनी और कोहली को करनी चाहिए बल्लेबाजी
सुरेश रैना ने रचा इतिहास, धोनी के बाद ऐसा करने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर बने
Suresh Raina may be brand ambassador of Uttar Pradesh poll panel
सुरैश रैना के दम पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश को मिली पहली जीत
Prithvi reminds me of Sehwag, says Raina
IPL: CSK coach, Raina, Harbhajan, 'sad' on home venue shift
Breaking News: Raina to miss CSK's next two games
IPL 2018: Players who can be game changers for their respective teams
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31