T20 asia cup
70 शतक पर अटके विराट कोहली ने बताया अब क्या है उनका लक्ष्य
विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जो आउट ऑफ फॉर्म होने के बावजूद भी विपक्षी टीमों के खेमे में खलबली मचाने का माददा रखते हैं। विराट कोहली ने भारत के लिए टी20 विश्व कप और एशिया कप जीतने की इच्छा जाहिर की है। विराट कोहली की इस इच्छा के बाद विपक्षी टीमों के खेमे में खलबली मचना तय है। पिछले तीन सालों से विराट कोहली के बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं निकला है। विराट ने अर्धशतक तो लगाए लेकिन, वो थ्री-फिगर लैंडमार्क हासिल करने में नाकाम रहे।
बावजूद इसके विराट कोहली में रन बनाने की भूख साफ नजर आती है। स्टार स्पोर्ट्स द्वारा जारी किए गए एक बयान के मुताबिक विराट कोहली ने कहा,'मेरा मुख्य उद्देश्य भारत को एशिया कप और विश्व कप जीतने में मदद करना है और इसके लिए मैं टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।'
Related Cricket News on T20 asia cup
-
वसीम जाफर ने T20 वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग XI, मुंबई इंडियंस के…
वसीम जाफर ने एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चुनाव किया है। ...
-
भारत के लिए एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस साल होने वाले एशिया कप (Asia Cup) और टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) को भारत के लिए जीतने की इच्छा जताई ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31