Advertisement
T20 world cup final: Cricket News & Match Updates
Advertisement
अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी ने जसप्रीत बुमराह का रणनीतिक इस्तेमाल संभव किया: मार्क बुचर
T20 World Cup Final: इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क बुचर ने भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जमकर तारीफ की है। बुचर ने अर्शदीप की नई गेंद से स्विंग कराने की क्षमता की प्रशंसा की है।
मार्क बुचर का मानना है कि अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को जसप्रीत बुमराह का रणनीतिक तरीके से इस्तेमाल करने की ज्यादा आजादी दी। कप्तान मैच की स्थिति के हिसाब से बुमराह का इस्तेमाल करते हैं, जिससे विरोधी टीम उनके ओवरों का अंदाजा नहीं लगा पाती।
उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ दबाव वाले मुकाबलों में बेहतरीन नियंत्रण दिखाया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत की गेंदबाजी यूनिट ने मुश्किल समय में जिम्मेदारी निभाई। इससे टीम को खिताब जीतने में बड़ी मदद मिली। Read More...
Related Cricket News for T20 world cup final - Tesst
आईसीसी टी20 रैंकिंग: अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बरकरार, ईशान किशन और संजू सैमसन ने लगाई लंबी छलांग
T20 World Cup Final: आईसीसी ने टी20 बल्लेबाजों की नई रैंकिंग जारी कर दी है। बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपना पहला स्थान बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। ईशान किशन ने अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है।
By IANS News • 4 months ago
दबाव में कमाल करते हैं जसप्रीत बुमराह, लाजवाब गेंदबाज: सौरव गांगुली
T20 World Cup Final: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को तीसरी बार अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में गेंद से जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की जीत के नायक रहे। बुमराह ने महज 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुमराह को एक खास गेंदबाज बताया है। गांगुली ने कहा कि दबाव में बुमराह जिस तरह का प्रदर्शन करते हैं वो लाजवाब है।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण अर्शदीप पर लगा जुर्माना
T20 World Cup Final: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अर्शदीप को आईसीसी के आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।
By IANS News • 4 months ago
वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन के 97 रन कैंपेन का टर्निंग प्वाइंट रहा: गौतम गंभीर
T20 World Cup Final: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का मानना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की 97 रनों की पारी भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रही।
By IANS News • 4 months ago
गंभीर बोले 'पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं अगरकर,' टी20 वर्ल्ड कप में पर्दे के पीछे से रचा अजीत ने 'चक्रव्यूह'
T20 World Cup Final: भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 96 रन से मात देकर खिताब अपने नाम किया। हेड कोच गौतम गंभीर ने खिताबी जीत का श्रेय चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को देते हुए स्पष्ट तौर पर कहा था कि 'उनकी काफी आलोचना होती है, लेकिन वह अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं।' अगरकर के ही कार्यकाल में भारत ने 3 आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किए।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप विजेताओं पर बरसा पैसा, बीसीसीआई देगा 131 करोड़ रुपए का नकद इनाम
T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने 96 रन से जीत हासिल की, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के नकद इनाम की घोषणा कर दी है।
By IANS News • 4 months ago
जब क्रिकेट की घट रही थी लोकप्रियता, एक मार्केट रिसर्च ने दिया 'टी20 क्रिकेट' को जन्म
T20 World Cup Final: भले ही भारत के विश्व कप विजेता बनने के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हो गया है, लेकिन 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ क्रिकेट का यह फॉर्मेट एक बार फिर से फैंस को लुभाने के लिए तैयार है। टी20 क्रिकेट को इतना अधिक लोकप्रिय बनने में करीब दो दशक लगे हैं। आइए, इसके पीछे की दिलचस्प कहानी के बारे में जानते हैं।
By IANS News • 4 months ago
जसप्रीत बुमराह: भारतीय टीम का 'हनुमान', हर बार मुश्किल में लगाते हैं नैया पार
T20 World Cup Final: भारतीय टीम जब भी मुश्किल में फंसती है, तो फैंस से लेकर खिलाड़ी तक की जुबान में एक ही नाम आता है। वो नाम है जसप्रीत बुमराह। मैच हाथ से निकल रह होता है, तो हर किसी की निगाहें बुमराह को खोजती हैं। हर कोई बस यही उम्मीद करता है कि बुमराह आएंगे और कुछ चमत्कार कर देंगे। बुमराह के पास कोई अनोखी शक्तियां नहीं हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन में इतनी निरंतरता हैं कि वह भारतीय टीम के 'हनुमान' बन गए हैं।
By IANS News • 4 months ago
आईसीसी ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट', 4 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह
T20 World Cup Final: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम का चुनाव किया है। भारत के 4 खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने वाले संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या आईसीसी की टीम में जगह बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे हैं।
By IANS News • 4 months ago
हर दर्द और निराशा ने मुझे मजबूत बनाया, संजू सैमसन का बड़ा बयान
T20 World Cup Final: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप के खिताब को रिकॉर्ड तीसरी बार अपने नाम किया। बल्ले से अहम योगदान देने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। संजू ने कहा कि हर दर्द, निराशा को अगर सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो वो आपकी ताकत बन जाते हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि आज वह जो भी हैं, वह अपने माता-पिता की वजह से हैं।
By IANS News • 4 months ago
सिर्फ दो मैच, जब टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कूटे 400 रन
T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड ने मिलकर 414 रन बनाए। ऐसा दूसरी बार था, जब टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में 400 से ज्यादा रन बने।
By IANS News • 4 months ago
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का 'साइलेंट' मैच विनर, चैंपियन बनाने में निभाया अहम किरदार
T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में एक भारतीय बल्लेबाज अंतिम ओवरों में 16 गेंदों में 27 रनों की अहम पारी खेलता है। वो 27 रन मैच में टीम इंडिया के लिए वरदान साबित होते हैं और भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को महज 7 रनों से हराकर चैंपियन बनती है। दो साल बाद टी20 विश्व कप 2026 में भी हर बड़े और अहम मुकाबले में यह खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारतीय टीम का यह साइलेंट मैच विनर खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि शिवम दुबे हैं।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल का यह ओवर पड़ा बल्लेबाजों पर भारी, दोनों टीमों ने गंवाए कुल 5 विकेट
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच के दौरान 16वें ओवर ने बल्लेबाजों को दबाव में रखा। इसी ओवर में दोनों टीमों ने कुल 5 विकेट खो दिए। यही वह ओवर रहा जिसने भारत की रनगति को थामा और इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी के दौरान मेहमान टीम को दबाव में ला दिया।
By IANS News • 4 months ago
भारत ने अब तक जीते 5 वर्ल्ड कप खिताब, हर बार खास रहा है 'केरल कनेक्शन'
T20 World Cup Final: भले ही क्रिकेट आंकड़ों का खेल है, लेकिन इसमें कई बार ऐसे संयोग भी देखे गए, जिसने सभी को हैरान किया है। भारत ने अब तक कुल 5 बार क्रिकेट वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किए हैं। इन सभी खिताबी जीत में केरल का खास 'कनेक्शन' रहा है। जब भी भारत पुरुषों का वर्ल्ड कप जीतता है, तो टीम में हमेशा एक मलयाली खिलाड़ी होता है।
By IANS News • 4 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement