Advertisement
T20 world cup: Cricket News & Match Updates
Advertisement
टी20 वर्ल्ड कप: खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भारत की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। खिताबी मैच की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। भारतीय टीम ने चौथी और लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल किया है। वहीं, न्यूजीलैंड टीम टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है।
टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 16 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। वहीं, 11 मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते हैं। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आज तक एक मैच में भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप में 3 मुकाबले खेले गए हैं और सभी में जीत न्यूजीलैंड को नसीब हुई है।
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 253 रन लगाए थे। संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली थी। Read More...
Related Cricket News for T20 world cup - Tesst
टी20 वर्ल्ड कप: हर बार नजरअंदाज होने के बावजूद भरोसे पर खरे उतरे संजू सैमसन
T20 World Cup: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम को लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले तक पहुंचने में संजू सैमसन का रोल बेहद अहम रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ सैमसन ने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर पहले भारतीय टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ संजू ने महज 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं न्यूजीलैंड के ये 5 खिलाड़ी
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को खेला जाना है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने चौथी, तो न्यूजीलैंड ने दूसरी बार खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच में कीवी टीम के 5 खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
By IANS News • 4 months ago
बल्लेबाजी में खामियां, गेंदबाजों का प्रदर्शन दमदार, न्यूजीलैंड खत्म कर पाएगी खिताब का सूखा?
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत से होगी। न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया है। कीवी टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन इस विश्व कप में दमदार रहा है। हालांकि, टीम के बल्लेबाजी क्रम में कुछ खामियां नजर आई हैं।
By IANS News • 4 months ago
T20 WC: New Zealand Are Always ‘David’; Go Out There To Do The Best For Country, Says Phillips
T20 World Cup: New Zealand’s batting allrounder Glenn Phillips said his side were used to being the ‘David’ against giant sides like India all the time and that they are going to put their best foot forward for the country when the 2026 Men's T20 World Cup final takes place at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad on Sunday.
By IANS News • 4 months ago
'इनके लिए तो दो कीपर चाहिए', अर्शदीप सिंह संग मस्ती करते नजर आए अभिषेक शर्मा
T20 World Cup: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बनाई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मिली जीत के बाद टीम बस में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह मस्ती करते हुए नजर आए। अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में अर्शदीप की लगातार वाइड गेंद फेंकने की आदत को लेकर तंज कसा।
By IANS News • 4 months ago
फॉर्म में बल्लेबाज, गेंदबाजी चिंता का विषय, जानिए फाइनल के लिए कितनी तैयार टीम इंडिया?
T20 World Cup: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर खड़ी है। टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भारत की भिड़ंत न्यूजीलैंड से 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होनी है। भारतीय बल्लेबाज टूर्नामेंट में अच्छी लय में दिखाई दिए हैं, लेकिन गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए फाइनल से पहले चिंता का सबब बन गया है।
By IANS News • 4 months ago
England Women Relocate UAE Camp To South Africa Following Regional Security Concerns
United Arab Emirates: England Women's cricket team have relocated their pre-season training camp from the United Arab Emirates (UAE) to Pretoria in South Africa due to escalating tensions in the Middle East following recent military developments in the Gulf region.
By IANS News • 4 months ago
'हम जीतेंगे टी20 वर्ल्ड कप', फाइनल मुकाबले से पहले बोले भारतीय गेंदबाज आकाश दीप
T20 World Cup: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया। भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप का मानना है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया काफी मजबूत दिख रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनेगी।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के लिए 'सिरदर्द' बनी इन 3 खिलाड़ियों की खराब फॉर्म
T20 World Cup: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारतीय टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया। भारतीय टीम ने कुल चौथी और लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल किया है। हालांकि, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह की खराब फॉर्म टीम के लिए सिरदर्द बन गई है।
By IANS News • 4 months ago
T20 WC: Five Indian Batters Who Have Dominated New Zealand In T20Is
T20 World Cup: Defending champions India will face New Zealand in the final of the ICC Men's T20 World Cup 2026 to be played at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad on Sunday.
By IANS News • 4 months ago
IND-ENG Semifinal Had 'tension, Thunderous Cheers & Unforgettable Moments': Saikia
T20 World Cup: The Board of Control for Cricket in India (BCCI) secretary Devajit Saikia praised the thrilling ICC Men's T20 World Cup semifinal between the India national cricket team and England national cricket team at Wankhede Stadium, saying the contest had “tension, thunderous cheers and unforgettable moments.”
By IANS News • 4 months ago
T20 WC: Illingworth, Wharf Named On-field Umpires For India-New Zealand Title Clash
T20 World Cup: England duo of Richard Illingworth and Alex Wharf have been named as on-field umpires for the 2026 ICC Men’s T20 World Cup final, to be played between India and New Zealand at the Narendra Modi Stadium on Sunday.
By IANS News • 4 months ago
Mumbai Indians Unveils New Jersey Ahead Of IPL 2026
Indian Premier League: Five-time champions Mumbai Indians have unveiled their new jersey ahead of the much-awaited start of the Indian Premier League (IPL) 2026 season, featuring a bold new design inspired by the letter 'M' developed as a repeating pattern to create rhythm and continuity.
By IANS News • 4 months ago
T20 WC: India Head To Ahmedabad For Final Against New Zealand
Chhatrapati Shivaji Maharaj Airport: A day after edging England by seven runs in a pulsating semi-final of the 2026 Men’s T20 World Cup, Suryakumar Yadav-led India departed from Mumbai to Ahmedabad for the title clash against New Zealand at the Narendra Modi Stadium, scheduled for Sunday.
By IANS News • 4 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement