T20 world cup: Cricket News & Match Updates
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंत
254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट महज 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। कप्तान हैरी ब्रूक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 7 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 17 गेंदों में 25 रन बनाने के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। टॉम बैंटन महज 5 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। 95 के स्कोर पर इंग्लैंड के चार विकेट गिर चुके थे।
हालांकि, इसके बाद विल जैक्स और जैकब बेथेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 77 रन जोड़े। जैक्स 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन और बेथेल ने छठे विकेट के लिए 27 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी निभाई। करन ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए। जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में शतक पूरा किया। बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रनों की लाजवाब पारी खेली, लेकिन वह इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। भारत की ओर से गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप और बुमराह ने एक-एक विकेट चटकाया। Read More...
Related Cricket News for T20 world cup - Tesst
T20 WC: India Beat England By 7 Runs To Set Up Final Vs NZ
‘Been A Pretty Whirlwind Couple Of Weeks,’ Says McConchie On Sudden T20 WC Call-up
टी20 वर्ल्ड कप: जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए '500 विकेट'
T20 WC: Bumrah Reaches 500-wicket Milestone In International Cricket
एक ही पारी में 19 छक्के, टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में कर ली रिकॉर्ड की बराबरी
सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
T20 WC: Simmering With Excitement, Wankhede Is A Cauldron Fit For Gladiators For Semifinal 2
T20 WC: Star-studded Stands At Wankhede Stadium As Jay Shah, Dhoni, Rohit Attend India-England Semifinal
T20 WC: Samson's 89 Helps India Post 253/7 Against England In Semifinal 2
टी20 वर्ल्ड कप: वानखेडे़ में सैमसन का तूफान, भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 रन का विशाल टारगेट
टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में आदिल रशीद का निराशाजनक प्रदर्शन, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
सेमीफाइनल में ईशान-संजू की जोड़ी का कमाल, तोड़ा युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के खिलाफ सैमसन का तूफान, 89 रन बनाकर कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी
Just Another Game In Many Ways But Carries Different Weight As Its T20 WC Knockout: Banton
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31