Test cricket: Cricket News & Match Updates
टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड टीम का कमाल, इस नंबर पर पहुंचकर रच दिया इतिहास
25 फरवरी। श्रीलंका के हाथों घर में मिली 0-2 से हार से दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट रैंकिंग में नुकसान हुआ है और उसके नुकसान से न्यूजीलैंड को फायदा हुआ है। टेस्ट सीरीज में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका सोमवार को जारी आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान से खिसकर तीसरे स्थान पर आ गई है। इससे न्यूजीलैंड को फायदा हुआ है और अब वह दूसरे स्थान पर आ गई है जो टेस्ट में उसकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हरा इतिहास रचने वाली श्रीलंका को हालांकि कोई फायदा नहीं हुआ है। वह छठे स्थान पर ही कायम है। उसके हिस्से में बस चार अंकों का ही इजाफा हुआ है। भारत टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर ही कायम है। आस्ट्रेलिया चौथे पर है तो वहीं इंग्लैंड पांचवें पर कायम है।
बल्लेबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के कुशल मेंडिस और ओशाडा फर्नाडो को फायदा हुआ है। मेंडिस आगे बढ़ते हुए 18वें स्थान पर आ गए हैं तो वहीं फर्नाडो को 35 स्थान का फायदा हुआ है और वह 65वें स्थान पर आ गए हैं।
निरोशन डिकवेला को भी बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वह अब आठ स्थान आगे बढ़ते हुए 37वें स्थान पर आ गए हैं। बल्लेबाजी में हालांकि शीर्ष 10 में एक ही बदलाव हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक एक स्थान नीचे खिसक कर नौवें स्थान पर आ गए हैं। पहले स्थान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली कायम हैं।
गेंदबाजी रैंकिंग में जरूर दक्षिण अफ्रीका को फायदा हुआ है। उसके युवा तेज गेंदबाज डुआने ओलीवर तीन स्थान आगे बढ़ते हुए 19वें स्थान पर आ गए हैं। उनके हमवतन कागिसो रबादा तीसरे और वार्नोन फिलेंडर चौथे स्थान पर बने हुए हैं।
श्रीलंका के सुरंगा लकमल तीन स्थान आगे बढ़ते हुए 30वें और विश्वा फर्नाडो छह स्थान की छलांग के साथ 43वें स्थान पर आ गए हैं। कासुन रजिथा को आठ स्थान का फायदा हुआ है और अब वह 51वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम है। भारत के रवींद्र जडेजा पांचवें पर ही हैं जबकि रविचंद्रन अश्विन 10वें स्थान पर ही हैं। Read More...
Related Cricket News for Test cricket - Tesst
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी का पहला विकेट लेने वाले दुनिया के टॉप-5 गेंदबाज
NZ vs SL: टॉम लैथम ने श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,इस मामले में नंबर 1 बल्लेबाज बने
सबसे तेज 25 टेस्ट शतक मारने वाले दुनिया के टॉप 5 बल्लेबाज, लिस्ट में कोहली इस नंबर पर
आंकड़ों के आइने में: टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा LBW आउट करने वाला गेंदबाज
IND vs AUS: ऋषभ पंत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर बने
Kevin Pietersen's formula to reinvigorate Test cricket
Stakeholders seem to have little respect for Test cricket
Virat Kohli completes 5,000 runs in Test cricket
Ravichandran Ashwin fastest to take 300 wickets in Tests
South Africa opener Dean Elgar achieves dubious landmark
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31