The bumrah
वर्ल्ड कप 2019 में मिल रही धीमी पिच को लेकर जसप्रीत बुमराह ने दिया यह खास बयान
8 जुलाई। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मानें तो आईसीसी विश्वकप-2019 में आने वाला समय गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए मुश्किल भरे होने वाले हैं क्योंकि विकेट काफी तेजी से स्लो होते जा रहे हैं।
ऐसा माना जा रहा था कि इस बार विश्व कप में बल्लेबाजों का बोलबाला रहेगा लेकिन अब तक हुए मुकाबलों से ऐसा साबित नहीं हो सका। ऐसे में जबकि बुमराह ने यह कह दिया कि आने वाले समय में विकेट धीमे हो जाएंगे तो प्रतिस्पर्धा और रोचक हो गई है।
भारतीय आक्रमण पंक्ति के नेता बुमराह मानते हैं कि टूर्नामेंट की शुरुआत की तुलना में अब विकेट काफी धीमे हो चुके हैं और रन बनाना आसान नहीं रह गया है।
बुमराह ने उदाहरण के तौर पर भारत और श्रीलंका के बीच हुए भारत के अंतिम लीग मैच के बारे में कहा कि यह विकेट उतनी धीमी नहीं हुई, जितना भारतीय थिंक टैंक समझ रहा था।
बुमराह ने कहा, "किसी दिन कोई बल्लेबाज रन बना सकता है। इसके लिए बल्लेबाज को श्रेय दिया जाना चाहिए लेकिन कुल मिलाकर आलम यह है कि विकेट धीमी हो गए हैं।"
बुमराह ने कहा कि भारतीय आक्रमण पंक्ति धीमी पिच पर भी अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए तैयार है।
बकौल बुमराह, "हर कोई जिम्मेदारी ले रहा है और अपने स्तर पर पुरजोर प्रयास कर रहा है। हमें खुशी है कि हर कोई अपना योगदान दे रहा है। मोहम्मद समी, हार्दिक पांड्या औ्र यहां तक मैंने भी विकेट लिए हैं। यह सकारात्मक चिन्ह है। यह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है और इससे हमें सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले के दौरान फायदा मिलेगा।"
भारतीय टीम को नौ जुलाई को मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल खेलना है। भारतीय टीम पूरी तरह फिट है और किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर नहीं है।
Related Cricket News on The bumrah
-
Overall wickets are getting slower: Jasprit Bumrah
July 8 (CRICKETNMORE) It was expected to be a batting carnival at the 2019 World Cup, especially after England and Pakistan almost walked their way to 300-plus totals in the ...
-
Bumrah is unplayable at this stage: Vettori
July 8 (CRICKETNMORE) Former New Zealand skipper Daniel Vettori has heaped praise on Jasprit Bumrah, saying the Indian speedster is bowling exceedingly well in the ongoing World Cup and is ...
-
सेमीफाइनल से पहले विराट कोहली,जसप्रीत बुमराह के लिए आई बड़ी खुशखबरी,रोहित को भी हुआ फायदा
लंदन, 8 जुलाई (CRICKETNMORE)| विराट कोहली ने मौजूदा वर्ल्ड कप में पांच अर्धशतक जड़कर रविवार को अपडेट हुई बल्लेबाजों की वनडे रैकिंग में शीर्ष स्थान को बरकरार रखा है जबकि ...
-
Virat Kohli remains on top but Rohit bridges gap in ODI rankings
London, July 7 (CRICKETNMORE): India captain Virat Kohli retained the top position among batsmen after scoring five half-centuries in the ongoing ICC Cricket World Cup but opener Rohit Sharma bridged ...
-
जसप्रीत बुमराह ने कहा, मैं तारीफों- आलोचनाओं को गंभीरता से नहीं लेता
लीड्स, 7 जुलाई (CRICKETNMORE)| वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि उनके लिए तारीफ और आलोचना ज्यादा मायने ...
-
Honour to play with you and against you, Jasprit Bumrah tells Lasith Malinga
Leeds, July 7 (CRICKETNMORE): Indian pace spearhead Jasprit Bumrah has paid tribute to veteran Sri Lankan fast bowler Lasith Malinga who played his last World Cup game on Saturday at ...
-
Don't take praise or criticism seriously,says Jasprit Bumrah
Leeds, July 7 (CRICKETNMORE): From a bowler with a different action to being the spearhead of the Indian pace attack, Jasprit Bumrah has had a dream ride on the international ...
-
Bumrah becomes 2nd fastest Indian to scalp 100 ODI wickets
July 6 (CRICKETNMORE) Ace seamer Jasprit Bumrah added another feather to his cap on Saturday by becoming the second fastest Indian after Mohammed Shami to take 100 ODI wickets during ...
-
सटीकता बुमराह को खतरनाक बनाती है न कि यॉर्कर : मलिंगा
लीड्स, 5 जुलाई - श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि सटीकता बुमराह को खतरनाक बनाता है न कि यॉर्कर। ...
-
जसप्रीत बुमराह,मिचेल स्टार्क इसलिए कर रहे हैं सबसे बेहतरीन गेंदबाजी,हो गया खुलासा
ड्स, 4 जुलाई (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में एक बार फिर गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला है। और ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि इस बार 2003 ...
-
यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने यॉर्कर पर महारत हासिल नहीं करने को लेकर कही बड़ी बात
बर्मिघम, 3 जुलाई (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को यहां विश्व कप के मैच में मिली 28 रनों की जीत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाते हुए ...
-
You can't master the yorker, must keep working: Jasprit Bumrah
Birmingham, July 3 (CRICKETNMORE): Defending 314 on a wicket that was being used for the second time in just a couple of days wasn't going to be very difficult for ...
-
Dhoni's inning against Windies was top-rated: Bumrah
June 28 (CRICKETNMORE) Leading pacer Jasprit Bumrah was all praise for M.S. Dhoni, saying it was because of the "top-rated" inning from the 37-year-old that helped India post a competitive ...
-
जसप्रीत बुमराह ने की कप्तान विराट कोहली की तारीफ,बोले उनका विश्वास मेरा आत्मविश्वास बढ़ाता है
साउथम्प्टन, 23 जून (CRICKETNMORE)| तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार रात हुए मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर भारत की जीत में अहम भूमिका ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31