Tim paine: Cricket News & Match Updates
टिम पेन ने किया खुलासा, स्टीव स्मिथ नींद की समस्या से गुजर रहे !
28 नवंबर। पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ इस समय नींद की समस्या से गुजर रहे हैं। टीम के कप्तान टिम पेन ने गुरुवार को इसका खुलासा करते हुए कहा कि वह इस पर काम कर रहे हैं। पेन ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, " मैं जानता हूं कि वे (स्मिथ) इस समय क्रिकेट आस्ट्रेलिया की मदद ले रहे हैं, ताकि नींद की इस बीमारी को सुलझाया जा सके।"उन्होंने कहा, "लेकिन मुझे यकीन है कि स्टीव खुद को रिलैक्स रखते हुए इस समस्या को सुलझा लेंगे।"
स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कुछ ज्यादा खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में केवल चार रन ही बना पाए थे।
अपने इस प्रदर्शन से नाखुश होकर स्मिथ ने खुद को एक अनोखी सजा दी थी। अपने इस खराब प्रदर्शन की सजा के तौर पर उन्होंने ब्रिस्बेन के स्टेडियम से टीम के होटल तक की करीब तीन किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर तय की थी।
स्मिथ ने मंगलवार को कहा था, "जब मैं रन नहीं बना पाता हूं तो हमेशा अपने आप को सजा देता हूं। मैच में रन स्कोर करने और शतक पूरा करने पर जिस तरह से मैं खुद को चॉकलेट बार के रूप में इनाम देता हूं, उसी तरह रन नहीं बना पाने पर मैं अपने आप को सजा भी देता हूं।"
दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज ने कहा था, "इसलिए हां, अगर मैं रन नहीं बना पाता हूं तो मैं हमेशा दौड़ना पसंद करता हूं, जिम जाना पसंद करता हूं या फिर कुछ ऐसा करता हूं, जिससे मैं खुद को सजा दे सकूं।"
आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से यहां खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिन-रात टेस्ट मैच होगा।
Related Cricket News for Tim paine - Tesst
Steve Smith working on getting better sleep: Paine
Tim Paine keen to start India tour at Brisbane with 'Virat's permission'
WATCH: Rizwan smells very nice: Tim Paine sledges Pak batter
ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह दिग्गज अब संन्यास लेने के बारे में सोच रहा है !
Not too sure, but Australian summer could be my last: Skipper Tim Paine
Tim Paine slams Ben Stokes for his comments on David Warner
Paine backs struggling Warner to regain Test form
टिम पेन ने खोला राज,बताया किस हालत में ENG के खिलाफ खेला था 5वां टेस्ट
Tim Paine played with broken thumb in 5th Ashes Test
एशेज सीरीज ड्रा, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन इन बातों को लेकर हुए निराश
एशेज टेस्ट सीरीज में टिम पेन ने बनाया डीआरएस लेने में शर्मनाक रिकॉर्ड, पूर्व दिग्गज ने कहा धोनी के पास जाओ !
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा, स्मिथ खतरनाक चीज है, वह और बेहतर होते जा रहे हैं !
Scary that Smith is getting better: Tim Paine
ASHES 2019: इंग्लैंड पर महाजीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा, हम इस जीत के हकदार थे
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31