Titas sadhu: Cricket News & Match Updates
भारत ने पहला वुमेंस अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास, शेफाली वर्मा की टीम ने इंग्लैंड को रौंदा
शेफाली वर्मा (Shafali Verma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पोचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेले गए आईसीसी वुमेंस अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के ( Women's U-19 T20 World Cup Winner) फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। भारत अंडर-19 वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। बता दें कि इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में इससे पहले कोई मैच नहीं हारी थी। तिताश साधु को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और कप्तान शेफाली वर्मा (15) औऱ श्वेता सहरावत (5) 20 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इसके बाद सौम्या तिवारी और गोंगड़ी तृषा ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े औऱ भारत को जीत की दहलीज पार कराई। तिवारी ने 37 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 24 रन बनाए। वहीं त्रिशा ने 29 गेंद में 24 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने तीन चौके जड़ी। जिसकी बदौलत भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। Read More...
Related Cricket News for Titas sadhu - Tesst
மகளிர் யு19 உலகக்கோப்பை: இங்கிலாந்தை வீழ்த்தி கோப்பையை வென்றது இந்திய இளம் படை!
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31