Vijay shankar: Cricket News & Match Updates
मैं इसी मौके की तलाश में था : विजय शंकर
नागपुर, 5 मार्च - आस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत को आठ रनों से रोमांचक जीत दिलाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर ने कहा है कि वह इसी मौके की तलाश में थे और दबाव में अच्छा करना चाहते थे।
भारत ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 250 रनों का स्कोर बनाया और फिर आस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 242 रनों पर रोक दिया।
आस्ट्रेलिया को आखिरी छह गेंदों पर जीत के लिए 11 रन बनाने थे और गेंद शंकर के हाथों में थी।
शंकर ने 50वें ओवर की पहली गेंद पर माकर्स स्टोयनिस (52) को पगबाधा आउट कर भारत की जीत लगभग पक्की कर दी। इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर एडम जम्पा (2) को बोल्ड कर भारत को आठ रनों से रोमांचक जीत दिला दी।
शंकर ने मैच के बाद कहा, "मेरे लिए यह एक अवसर था। ईमानदारी से कहूं तो मैं इसी मौके की तलाश में था। मैं दबाव में अच्छा करना चाहता था। डेथ ओवर में गेंदबाजी करने में आनंद आया। मैं खुद से यही कह रहा था कि आखिरी ओवर मुझे डालना है। मैं चुनौती लेने के लिए तैयार था।"
शंकर ने 15 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने 46 रन भी बनाए।
उन्होंने कहा, "जब आप देश के लिए खेल रहे होते हैं तो ऐसी ही चुनौतियों के लिए तैयार होने की जरूरत होती है। आखिरी ओवर में केवल मानसिक तौर पर स्पष्ट रहने की जरूरत थी। मुझे केवल सही जगह सही गेंद डालनी थी और मैंने ऐसा ही किया। मुझे खुद पर भरोसा था कि यह मैं ऐसा कर सकता हूं।" Read More...
Related Cricket News for Vijay shankar - Tesst
WATCH अच्छी पारी खेलने के बाद दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट हुए विजय शंकर, देखिए
टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या की जगह शामिल हुए विजय शंकर ने कहा,डेब्यू के लिए तैयार हूं मैं
Not under pressure with Pandya comparison, says Vijay Shankar
Not looking at any competition with Pandya says Vijay
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31