Vikram rathour: Cricket News & Match Updates
बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर हुए गदगद, कहा केएल राहुल और श्रेयस अय्यर अब मैच विजेता खिलाड़ी हैं
28 जनवरी। भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए मंगलवार को कहा कि यह देखकर अच्छा लग रहा है कि ये दोनों युवा बल्लेबाज दुनिया को दिखा रहे हैं कि वे मैच विजेता हैं। राहुल और अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच यहां खेला जाएगा।
राठौर ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इन खिलाड़ियों को जितने ज्यादा मौके मिल रहे हैं वे उतने ही दिखा रहे है कि वे काबिल हैं। वे दिखा रहे हैं कि वे मैच विजेता है। इससे निश्चित तौर पर टीम को मदद मिलती है और इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।"
उन्होंने कहा, "राहुल और श्रेयस को लेकर मुझे कोई संदेह नहीं कि वे एक मैच विजेता है। उन्हें अब मौका मिल रहा है और वे दुनिया को दिखा रहे हैं कि वे क्या कर सकते हैं। यह देखकर अच्छा लगता है।"
भारत को अब अपने अगले तीन मैच हेमिल्टन, वेलिंग्टन और माउंट मॉनगनुई में खेलने हैं, जहां के मैदान ऑकलैंड की तुलना में काफी बड़े हैं। कोच ने हालांकि संकेत दिए हैं कि मैदान बड़े होने के बावजूद टीम की रणनीतियों में कोई बदलाव नहीं आएगा।
राठौर ने कहा, "आपको परिस्थितियों का भी ध्यान रखना होता है। यह (सेडन पार्क) बड़ा मैदान है, लेकिन हम फिर भी अच्छी क्रिकेट खेलने पर ध्यान दे रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि इसमें (रणनीति) बदलाव होगा। हो सकता है कि गेंदबाजों को अपनी लेंथ में बदलाव करना पड़े, लेकिन बल्लेबाजों को कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है।"
Related Cricket News for Vikram rathour - Tesst
Competition between Dhawan, Rahul healthy, says Vikram Rathour
Once Pant gets runs, he will be a massive player: Vikram Rathour
भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कहा, बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करना रास नहीं आया
Bangladesh batting first didn't work for them: India batting coach Vikram Rathour
Need to improve batting first in T20Is, says Vikram Rathour
Rohit coming good at the top changes everything: Vikram Rathour
Pant's shots make him special, says batting coach Vikram Rathour
Need to solve middle-order crisis in ODIs: Vikram Rathour
Vikram Rathour will have his task cut out as new batting coach
Rathour, Arun, Sridhar selectors' priority for support staff
Ex-selector Vikram Rathour to clash with Pravin Amre for batting coach's job
इंडिया-ए के बल्लेबाजी कोच को लेकर बीसीसीआई-सीओए में मतभेद उजागर
BCCI-COA spat over Indian A batting coach out in the open
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31