Virat kohli: Cricket News & Match Updates
पहले टेस्ट में असफल रहने वाले पृथ्वी शॉ के सपोर्ट में आए कोहली, कहा वह स्ट्रोक प्लेयर, जानते हैं रन कैसे करने हैं !
26 फरवरी। पहले टेस्ट में विफल होने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को कप्तान विराट कोहली का साथ मिला है और कप्तान ने इस युवा बल्लेबाज की तारीफ करते हुए कहा है कि वह काफी खतरनाक खिलाड़ी है और जानते हैं कि रन कैसे करने हैं। कोहली ने साथ ही कहा कि शॉ को सिर्फ बिना सोचे खाली दिमाग के साथ मैदान पर उतरना है।
कोहली ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस समय हमें बैठकर यह सोचना चाहिए कि क्या गलत हुआ, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि कुछ गलत हुआ है। सिर्फ चीजें सही तरह से लागू नहीं हो पाईं, यही हुआ है।"
कप्तान ने कहा, "यह सिर्फ जल्दी से जल्दी विकेट की तेजी और परिस्थितियों को समझने की बात है। जब शॉ दिमाग में बिना कुछ रखे देखेंगे तो, वह बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं। एक बार जब उन्हें विश्वास हो जाएगा कि वह कर सकते हैं तो वह फिर वह अलग तरीके से खेलेंगे। मानसिकता काफी जल्दी बदली जा सकती है।"
शॉ ने अभी तक भारत के लिए सिर्फ तीन मैच खेले हैं और 267 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
कोहली ने कहा कि बाकी बल्लेबाजों की तरह शॉ भी टीम के लिए अच्छा करना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें टीम के लिए आत्मविश्वास करना होगा।
उन्होंने कहा, "हमें उन्हें स्थितियों से तालमेल बिठाने का समय देना होगा। एक बार जब वो रन करना शुरू कर देंगे तो वह ज्यादा आत्मविश्वास के साथ खेलेंगे।" भारत को पहले टेस्ट में 10 विकेट से मात खानी पड़ी थी। टीम की कोशिश अब दूसरे मैच में जीतकर सीरीज बराबर करने की है।
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
ICC Test Player Rankings: टेस्ट में खराब परफॉर्मेंस के कारण स्मिथ ने कोहली से छिना नंबर वन का ताज !
Will look to put pressure on Virat Kohli from both ends: Neil Wagner
Prithvi Shaw a natural stroke-player & knows how to get runs: Virat Kohli
Asia XI vs World XI: Virat Kohli,Faf du Plessis headline squads for twin T20s
वर्ल्ड XI के खिलाफ होने वाले टी20 मैच के लिए एशिया XI टीम की घोषणा, भारत के 6 दिग्गज हुए टीम में शामिल !
10 विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद कोहली ने कहा, कुछ लोग हैं जो हमें आगे बढ़ता हुुआ नहीं देखना चाहते !
पहले टेस्ट में मिली हार के बाद कोहली ने कहा, एक हार से सबकुछ खत्म नहीं हो जाता, हम वापसी करेंगे !
People want us to believe it's a massive loss: Virat Kohli
Controlling Virat Kohli's run rate helped: Trent Boult
ट्रेंट बोल्ट ने बताया, दूसरी पारी में रनमशीन विराट कोहली को कैसे किया आउट
IND vs NZ : बोल्ट ने टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेला,दूसरी पारी में भी कोहली-पुजारा और पृथ्वी फ्लॉप
IND vs NZ: विराट कोहली ने रचा इतिहास, सिर्फ 19 रन बनाकर सौरव गांगुली-क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को पछाड़ा
पहली पारी में भारत 165 रन पर आउट, विराट कोहली की कप्तानी में बना निराशाजनक रिकॉर्ड !
BCCI sends Kohli, Shami, Dhawan, Kuldeep's name for Asia XI T20Is
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31