Virat kohli: Cricket News & Match Updates
दूसरे वनडे में केएल राहुल की पारी को देखकर विराट कोहली भी चौंके, कहा सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पारी है यह !
18 जनवरी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में खेली गई लोकेश राहुल की अर्धशतकीय पारी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी बताया है। आमतौर पर पारी की शुरुआत करने वाले राहुल ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली।
उनकी इस पारी के दम पर भारत ने छह विकेट पर 340 रन का स्कोर बनाया और फिर आस्ट्रेलिया को 49.1 ओवरों में 304 रन पर ऑलआउट करके 36 रनों से मैच जीत लिया और तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।
कोहली ने मैच के बाद कहा, "हम सोशल मीडिया के दौर में रहते हैं, जहां पर 'पैनिक बटन' बहुत जल्द ही दबा दिया जाता है।"
उन्होंने कहा, "जब आप लोकेश राहुल को बल्लेबाजी करते देखते हो तो उनके जैसे खिलाड़ी को बाहर करना मुश्किल है। आपने देखा कि उन्होंने टीम के लिए किस तरह की बल्लेबाजी की। यह निश्चित रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इस पारी ने उनकी परिपक्वता और स्तर दिखा दिया। हम जानते हैं कि हम ड्रेसिंग रूम में क्या कर रहे हैं।"
राहुल ने विकेटकीपर के पीछे भी अच्छा काम किया। उन्होंने दो कैप पकड़ने के अलावा मेहमान टीम के कप्तान एरॉन फिंच को भी स्टंप किया।
कोहली ने कहा, "जब आप शानदार प्रदर्शन कर रहे होते हैं तो आप अन्य चीजों पर भी ध्यान देते हैं। राहुल ने हमें एक और विकल्प के बारे में सोचने का मौका दिया है। वह बहुआयामी खिलाड़ी बनते जा रहे हैं।"
कप्तान ने मैच में 96 रन बनाने वाले ओपनर शिखर धवन की तारीफ करते हुए कहा, "वनडे में शिखर (धवन) हमारे लिए लगातार अच्छा काम करते आ रहे हैं। मैं खुश हूं कि उन्होंने रन बनाए और रोहित ने भी रन बनाए।"
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
Rajkot knock Rahul's best in international cricket: Kohli
दूसरे वनडे में धवन शतक से चूके लेकिन कोहली का दिल जीतने में रहे सफल, कप्तान ने उनके बारे में कही ऐसी बात !
विराट कोहली ने कहा, केएल राहुल हैं मल्टीडाइमेंशनल प्लेयर, अब उनको टीम से बाहर करना मुश्किल !
दूसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया, सीरीज 1- 1 की बराबरी, केएल राहुल की धमाकेदार पारी !
WATCH मनीष पांडे ने लपका डेविड वॉर्नर का एक हाथ से सुपरमैन वाला कैच, देखते रह गया हर कोई !
एक बार फिर कोहली का शिकार करने में सफल रहे एडम जम्पा साथ ही बनाया यह रिकॉर्ड !
नंवर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली का दिखा विराट अंदाज, जमाया 56वां अर्धशतक !
IND vs AUS: Australia elect to bowl against India in Rajkot ODI
इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली को अपनी फिरकी में नचाने वाले एडम जाम्पा का दूसरे वनडे से पहले ऐसा बयान !
दूसरे वनडे में विराट कोहली इतिहास रचने के करीब, 1 शतक जड़ते ही बना देंगे एक-दो नहीं बल्कि 4 महारिकॉर्ड !
विराट कोहली ने कहा, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए काफी अहम था
Winning U-19 World Cup was a stepping stone for me: Virat Kohli
Team India's World Cup Superfan Charulata Patel passes away
टीम इंडिया और विराट कोहली की सबसे बुजुर्ग सुपरफैन का हुआ निधन, BCCI ने दी ट्वीट कर जानकारी
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31