Virat kohli: Cricket News & Match Updates
लारा का दिल जीतने वाला बयान, कोहली एंड कंपनी सभी ICC टूर्नामेंट जीत सकती है !
2 जनवरी। महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने में सक्षम है। वहीं लारा ने कहा है कि कोहली, डेविड वार्नर और रोहित शर्मा उनके सबसे बड़े व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर 400 रनों के रिकार्ड को तोड़ सकते हैं। कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। टीम लगातार आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल और सेमीफाइनल में खेल रही है।
भारत ने हालांकि अपना आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी के रूप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था।
इंडिया टुडे ने लारा के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि वह सभी टूर्नामेंट जीतने का माद्दा रखथे हैं। मुझे लगता है कि भारतीय टीम की इसलिए भी तारीफ की जानी चाहिए क्योंकि अब हर कोई भारतीय टीम को निशाना बनाता है। हर कोई जानता है कि टूर्नामेंट में एक समय उसे भारतीय टीम के खिलाफ खेलना होगा, चाहे वो क्वार्टर फाइनल हों, सेमीफाइनल या फाइनल।"
लारा के नाम अभी भी टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकार्ड है जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।
लारा ने कहा, "स्टीव स्मिथ के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा। वह शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन वह डोमिनेट नहीं कर पाते। डेविड वार्नर जैसा खिलाड़ी कर सकता है। विराट कोहली भी कर सकते हैं।"
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने कहा, "वह आक्रामक खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा अपने दिन कुछ भी कर सकते हैं। उनके पास अच्छा समूह है जो कर सकता है।"
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
The ICC U19 World Cup was a very important milestone in my career - Virat Kohli
Skipper Kohli is improving by the day: Shastri
Important to understand opportunity which U19 WC provides: Kohli
हार्दिक पांड्या की सगाई इस खूबसूरत अभिनेत्री के साथ होने से कोहली भी हुए हैरान, दिया ऐसा रिएक्शन !
क्रिकेटरों ने फैन्स को इस तरह से दी नए साल की शुभकामनाएं !
साल 2020 के आगाज के साथ ही कोहली ने कहा, ऐसा होना उनके जीवन में 'मील का पत्थर' साबित हुआ !
साल 2020 के आगाज के साथ ही कोच रवि शास्त्री ने कहा, कोहली समय के साथ सुधार कर रहे हैं !
ये हैं इस दशक में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज
टीम इंडिया के लिए 2019 रहा धमाकेदार, कोहली एंड कंपनी ने मिलकर बनाए ये 6 अनोखे रिकॉर्ड
Virat Kohli,Pat Cummins finish 2019 at top of ICC Test Rankings
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को दादासाहेब फाल्के अवार्ड जीतने पर कोहली का रहा ऐसा रिएक्शन !
ICC Test rankings: साल 2019 में विराट कोहली ने किया कमाल, नंबर वन बनकर साल का किया अंत !
Virat Kohli congratulates Amitabh Bachchan on receiving Dadasaheb Phalke Award
Virat Kohli lone Indian in Ponting's Test team of decade
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31