Virat kohli: Cricket News & Match Updates
पिंक बॉल टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली इस बात को लेकर हुए परेशान !
कोलकाता, 21 नवंबर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि दिन-रात टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद से फील्डिंग करना चुनौतीपूर्ण काम है। भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के साथ शुक्रवार से यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच को जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
मैच की पूर्वसंध्या पर गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में जब कप्तान विराट कोहली से पूछा गया कि उन्होंने गुलाबी गेंद से अभ्यास के दौरान किन चुनौतियों का सामना किया, तो कोहली ने कहा, "हम बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। एक बल्लेबाज के रूप में जब आप कई तरह की रंगीन गेंदों के साथ खेलते हैं तो आप कम गलती करने के बारे में सोचते हैं। हम अपनी तकनीक पर ध्यान दे रहे हैं। लेकिन फील्डिंग सेशन थोड़ा हैरानी भरा था।"
कोहली ने गुलाबी गेंद की तुलना हॉकी गेंद से करते हुए कहा, "पिंक बॉल काफी तेजी से फील्डर के हाथ में लगती है। यह बिल्कुल हॉकी के भारी बॉल की तरह है। या उन गेंदों की तरह है, जिससे बच्चे खेला करते हैं।"
उन्होंने साथ ही कहा कि इस बॉल से कैच पकड़ना भी मुश्किल होगा।
कप्तान ने कहा, "जब बॉल हवा में जाएगी तो इसकी गहराई का पता लगाना मुश्किल होगा। इसलिए उस दिन ऊंचे कैच पकड़ना मुश्किल होगा। लाल और सफेद गेंद में आपको पता होता है कि बॉल किस गति से नीचे आ रही है, जबकि गुलाबी गेंद के साथ इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं होगा।"
उन्होंने कहा,"मुझे लगता है कि फील्डिंग काफी ज्यादा मुश्किल होगी। लोगों को हैरानी होगी कि इस बॉल से फील्डिंग करना काफी मुश्किल है।"
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
Practice game ahead of Day-Night Test abroad will be ideal: Virat Kohli
Day-Night Test: Fielding biggest challenge with pink ball, says Virat Kohli
Ganguly, Kohli & Shastri must continue good work: Sachin Tendulkar
D/N shouldn't be the only way Tests are played: Virat Kohli
विराट कोहली-रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका,डे-नाइट टेस्ट में बना सकते हैं ये 3 रिकॉर्ड
आंद्रे रसेल ने विराट कोहली के बारे में कहा, एक अद्भुत खिलाड़ी है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है !
विराट कोहली इतिहास रचने से 32 रन दूर, भारत का कोई क्रिकेटर अब तक नहीं बना पाया है ये रिकॉर्ड
D/N Test: Kohli takes charge, faces Shami during twilight
ईडन गार्डन्स में पहली बार बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत, खेला जाएगा ऐतिहासिक डे- नाइट टेस्ट मैच !
Hard to describe 'true champion' Kohli in one word: Andre Russell
Virat Kohli shares picture with his 'partner in crime'
हाथी की रिहाई के लिए पत्र लिखने पर विराट कोहली चुने गए पेटा इंडिया के 'पर्सन ऑफ द इयर'
Virat Kohli named PETA India's 2019 Person of the Year
Day-Night Test: Team India arrives in Kolkata
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31