Virat kohli: Cricket News & Match Updates
कप्तान कोहली इन खिलाड़ियों से हुए खुश, तारीफों का पुल बांधते हुए कही ऐसी बातें
6 अक्टूबर। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद पूरी टीम की सराहना की है। कोहली ने खासतौर पर रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल और गेंदबाजों की तारीफ की।
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिकॉर्ड शतक के बाद मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हरा दिया।
कोहली ने मैच के बाद कहा, "पहले तीन दिन विकेट काफी अच्छी थी। हमारा एक सत्र खराब रहा, लेकिन जब आप बोर्ड पर 500 रन लगा देते हैं तो आप हमेशा आगे होते हैं। मेहमान टीम ने अच्छी वापसी की, इसके बावजूद हमारे पास अच्छी बढ़त थी। रोहित और मयंक ने शानदार बल्लेबाजी की।"
कोहली ने कहा, "यहां का मौसम अच्छा था और पिच भी धीमी थी। अगर तेज गेंदबाज ये सोचते हैं कि स्पिनर इस पिच पर अच्छा कर सकते हैं तो फिर ये सही नहीं है। उन्हें छोटे-छोटे अंतराल पर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया ताकि वे अपना 100 प्रतिशत दे सकें।"
भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित की थी। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 431 रन बनाए।
भारतीय टीम दूसरी पारी में 71 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी और उसने दूसरी पारी में चार विकेट पर 323 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 395 रनों का लक्ष्य रखा। दक्षिण अफ्रीकी टीम इसके जवाब में 63.5 ओवर में 191 रनों पर सिमट गई।
कप्तान ने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, "जडेजा और अश्विन ने एक बार फिर से बेहतरीन गेंदबाजी की। दूसरी पारी में शमी मुख्य गेंदबाज बनकर उभरे। सभी ने इस मैच में अपना योगदान दिया। बल्लेबाजी अच्छी थी, लेकिन गेंदबाजों के लिए थोड़ा मुश्किल था।"
इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से पुणे मे खेला जाएगा। Read More...
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
भारत की शानदार जीत पर विराट कोहली ने कही हर एक खिलाड़ी के लिए दिल जीतने वाली बात
Captain Kohli hails 'brilliant' Rohit, Mayank and bowlers
विराट कोहली इतिहास रचने के करीब,एक साथ करेंगे सचिन, सहवाग और द्रविड़ की बराबरी
Kohli on brink of joining Sachin, Sehwag, Dravid in elite list
विराट कोहली ने पहले टेस्ट से पहले नए ओपनर रोहित शर्मा को लेकर किया ये ऐलान
PAK vs SL: बाबर आजम ने किया कमाल, तोड़ा अपने हीरो विराट कोहली का ये खास रिकॉर्ड
India vs South Africa: पहले टेस्ट में इन 11 खिलाड़ियों ने साथ उतरेगी टीम इंडिया
Babar Azam pips Virat Kohli to become 3rd quickest to 11 ODI tons
India vs South Africa: किंग कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बना सकते हैं 3 विराट रिकॉर्ड
टेस्ट रैंकिंग में फिर से टॉप पर पहुंचने के लिए कोहली को करना होगा ऐसा 'विराट' काम !
VIDEO इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर इवेंट में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट के सामने मस्ती करती हुई नजर आई
कोहली टेस्ट सीरीज में विराट रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं, महज 281 रन बनातें ही कर देंगे यह कमाल !
विराट कोहली इस पूर्व कप्तान की तरह कप्तानी करते हैं, जहीर खान ने दिया बयान
Kohli a lot like Ganguly, bold in his decisions: Zaheer Khan
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31