Virat kohli: Cricket News & Match Updates
विराट कोहली ने कही ऐसी बात, 38 साल के धोनी का कोई विकल्प नहीं है !
14 सितंबर। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को एक बार फिर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है और कहा है कि 38 साल के इस खिलाड़ी का कोई विकल्प नहीं है। कोहली ने साथ ही कहा कि धोनी ने कई बार बताया है कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है।
विश्व कप के बाद धोनी ने विंडीज दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था और अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी नहीं हैं।
मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, "आप चाहे मानें या नहीं अनुभव हमेशा से मायने रखता है। कई खिलाड़ियों ने अतीत में इस बात को साबित किया है कि उम्र महज एक आंकड़ा भर है। यहां तक की धोनी ने भी अपने करियर में इस बात को कई बार साबित किया है।"
कोहली ने कहा, "एक बात उनमें सबसे अच्छी है कि वह हमेशा पहले भारतीय क्रिकेट के बारे में सोचते हैं। कब संन्यास लेना है यह उनका निजी फैसला है। किसी को इस मसले पर अपने विचार नहीं देने चाहिए।"
हालिया दौर में धीमी बल्लेबाजी के कारण धोनी आलोचकों के निशाने पर आ गए थे। कई पूर्व खिलाड़ियों का कहना था कि धोनी को अब संन्यास ले लेना चाहिए।
कोहली ने भी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर धोनी और अपनी एक तस्वीर साझा कर संन्यास की खबरों को हवा दी थी जिसे बाद में धोनी की पत्नी साक्षी ने खारिज कर दिया था।
कोहली ने उस फोटो को लगाने के पीछे अपनी मंशा के बारे में कहा, "मेरे दिमाग में ऐसा कुछ नहीं था। मैं अपने घर में बैठा था और फोटो अपलोड कर रहा था। इसी दौरान मैंने वो फोटो अपलोड कर दी। वो फोटो फिर खबर बन गई। यह मेरे लिए एक सीख थी कि जो मैं अपने बारे में सोचता हूं यह दुनिया वैसा नहीं सोचती।"
उन्होंने कहा, "वो मैच मेरे लिए खास था। मैंने उसके बारे में कभी खुलकर बात नहीं की थी इसलिए मैंने वो फोटो अपलोड कर दी, लेकिन लोगों ने उसे अन्यथा ले लिया।"
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज को लेकर कोहली ने कहा, "हम उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं जिन्होंने बीते दो साल में घरेलू क्रिकेट, टी-20 और आईपीएल में अच्छा किया है। यह एक तरह की चीजों पर न बने रहकर टीम के लिए अलग-अलग तरह के संयोजन को खोजने की बात है। अगर दूसरी टीमें नंबर-9 तक बल्लेबाजी कर सकती हैं तो हम क्यों नहीं? जो भी फैसले लिए गए हैं वो भविष्य को देखकर लिए गए हैं।"
उन्होंने कहा, "शुरुआती दो या तीन टी-20 सीरीज हमें हर स्थिति को परखने का मौका देंगी। निश्चित तौर पर हमारे दिमाग में टी-20 विश्व कप-2020 का रोडमैप है। Read More...
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
धोनी के साथ वाली फोटो को शेयर करने के बाद जो हुआ उसको लेकर कोहली ने कही अब ऐसी बात !
डीडीसीए ने रोहित शर्मा को किया सम्मानित, अपने साथी खिलाड़ी को सम्मान मिलता देख गदगद हुए विराट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में कोहली - रोहित के बीच होगी रिकॉर्ड तोड़ने की ऐसी दिलचस्प जंग
Pavilion will be a reminder of my journey says Virat Kohli
VIDEO जब एंकर ने धवन से पूछा, कप्तान कोहली का फेवरेट गाना कौन सा है, आया ऐसा जबाव ?
Anushka kissing Virat's hand wins the Internet
पवेलियन का नाम खुद के नाम पर होने के वक्त कोहली हुए इमोशनल, याद दिलाई एक दिलचस्प घटना
VIDEO डीडीसीए ने कोहली के नाम किया पवेलियन, अपने पति विराट का ऐसा सम्मान देख गदगद हुई अनुष्का
DDCA honours King Kohli with stand at Arun Jaitley Stadium
कोहली ने धोनी को लेकर पुराने मैच की यादें ताजा की
विराट के ट्विट के बाद धोनी के रिटायरमेंट की हो रही है चर्चा, फैन्स हो रहे हैं इमोशनल ?
Virat Kohli recalls game when MS Dhoni made him run like a fitness test
अचानक से कोहली को याद आए धोनी, याद दिलाई 2016 वर्ल्ड टी-20 के मैच की एक दिलचस्प घटना !
कोच रवि शास्त्री ने कोहली-रोहित के बीच विवाद की बातों को लेकर कही ये बड़ी बात
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31