Virat kohli: Cricket News & Match Updates
धोनी ने अभी तक हमें संन्यास के बारे में नहीं बताया है : कोहली
मैनचेस्टर, 11 जुलाई - महेंद्र सिंह धोनी कब संन्यास लेंगे यह सवाल दफन होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद जब कप्तान विराट कोहली संवाददाता सम्मेलन में आए तो यह सवाल एक बार फिर उठा।
कोहली ने हालांकि धोनी के संन्यास के सवाल पर कहा, "नहीं, उन्होंने अभी तक हमें इस बारे में नहीं बताया है।"
कोहली से जब पूछा गया कि सेमीफाइनल में धोनी को हार्दिक पांड्या के बाद क्यों भेजा गया तो कप्तान ने कहा, "कुछ मैचों के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी कि अगर मैच में स्थिति खराब होती है तो वह एक छोर संभाले रखेंगे जैसा कि उन्होंने आज किया। या अगर ऐसी स्थिति बनती है कि छह-सात ओवर बचे हों तो वह बड़े शॉट्स के लिए जा सकते हैं।"
इस विश्व कप में धोनी की स्ट्राइक रेट को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। कोहली ने सेमीफाइनल में धोनी की बल्लेबाजी पर कहा, "बाहर से देखना हमेशा से आसान रहा है। हम कहते हैं कि यह हो सकता था वो हो सकता था लेकिन आज वह जडेजा के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके बाद भुवनेश्वर कुमार को बल्लेबाजी करने आना था। इसलिए धोनी का एक छोर संभालना जरूरी था क्योंकि दूसरे छोर से जडेजा अच्छा खेल रहे थे।"
कप्तान ने कहा, "आपको एक मजबूत साझेदारी चाहिए होती है और खराब स्थिति से 100 रनों की साझेदारी करना बेहतरीन है। मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी एक छोर पर आराम से खेले और एक छोर से तेजी से रन बनाए, ऐसा करने से सही संतुलन बनता है।"
धोनी ने इस मैच में 72 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद से मैच कीवी टीम की तरफ चला गया था।
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
45 minutes of bad cricket cost us a place in final,says Virat Kohli
Kohli, Williamson's mutual admiration lesson for young turks
सेमीफाइनल से पहले कप्तान विराट कोहली बोले, याद नहीं कब बिना दबाव के मैदान पर उतरा था
Hope Rohit gets two more centuries so we win two games,says skipper Virat Kohli
सेमीफाइनल से पहले कप्तान कोहली ने कहा, उम्मीद है कि रोहित शर्मा दो और शतक जमाएं
Don't remember last time I stepped onto the field without pressure: Kohli
Hope Rohit gets two more centuries so we win two games: Kohli
Dhoni gives me space to discover myself and isn't pushy: Kohli
Kohli & boys feeling heat of 'win the cup' messages
सेमीफाइनल से पहले विराट कोहली,जसप्रीत बुमराह के लिए आई बड़ी खुशखबरी,रोहित को भी हुआ फायदा
Virat Kohli remains on top but Rohit bridges gap in ODI rankings
Even Virushka apart, entertained Leeds
Team culture a priority for skipper Kohli & Shastri
Wish Virat Kohli luck, except if India play England: Harry Kane
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31