Virat kohli: Cricket News & Match Updates
नंबर-4 पर भी बल्लेबाजी के लिए तैयार : कोहली
हैदराबाद, 1 मार्च - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह टीम की जरूरतों के हिसाब से नंबर चार पर भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। आईसीसी वेबसाइट पर मौजूद रिपोर्ट के अनुसार, भारत को शनिवार को यहां आस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला एकदिवसीय मैच खेलना है।
कोहली ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अगर टीम को किसी मैच में, किसी स्थिति में जरूरत पड़ी तो मैं चार नंबर पर भी बल्लेबाजी करने को तैयार हूं। मैं पहले भी इस नंबर पर बल्लेबाजी कर चुका हूं, इसलिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए मुझे कोई खास तैयारी की जरूरत नहीं है। तीन या चार नंबर पर मेरे खेल में कोई ज्यादा फर्क नहीं है।"
भारत को आस्ट्रेलिया के हाथों दो मैचों की टी-20 में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में वनडे सीरीज में टीम को कंगारुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। आस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी भारत में आईपीएल खेलते हैं और वे यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह अवगत हैं।
भारतीय कप्तान ने कहा, "दोनों टीमें एक-दूसरे को अच्छे से जानती हैं। आईपीएल में उनके खिलाड़ी यहां खेलते हैं और इसी वजह से वे यहां के हालातों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हमें उन्हें हल्के में नहीं लेना है और आपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। अपने दिन पर आस्ट्रेलिया सब कुछ सही करती है, जीतने के लिए हमें उनसे बेहतर प्रदर्शन करना होगा।"
कोहली ने कलाई के भारतीय स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की भी जमकर तारीफ की, जिन्होंने पिछले कुछ समय से टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने युजवेंद्र और कुलदीप के रहते पिछले 52 मैचों में केवल 10 मैच हारे हैं।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वे दोनों इस समय दुनिया में सबसे मजबूत स्पिन गेंदबाजी संयोजन है और मैं और टीम इससे बहुत खुश हैं। पिछले दो वर्षो में हमारी सफलता का मुख्य कारण बीच के ओवर रहे हैं, जिसमें उन्होंने काफी प्रभाव डाला और विकेट निकाले हैं। दोनों का संयोजन शानदार रहा है।"
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
IPL 2019 को लेकर कोहली ने कही अहम बात, ऐसा होने के बाद भी खिलाड़ियों का चयन वर्ल्ड कप टीम में मुश्किल
ग्लैन मैक्सवेल की पारी देखकर खुद कोहली भी चौंक गए, कहनी पड़ी ऐसी बात
WATCH विराट कोहली ने पहले टी-20 में रोहित शर्मा को इस तरह से दिखाया नीचा, देखकर हैरान होंगे
IND vs AUS: हार के बाद इस चीज पर खुश हुए कप्तान विराट कोहली,कही ऐसी बात
Will respect government decision on Indo-Pak World Cup tie, says Virat Kohli
भारत-पाकिस्तान मैच पर सरकार का फैसला अंतिम : कोहली
विश्व कप से पहले कुछ और वनडे मिलते तो अच्छा होता : कोहली
सीरीज से पहले मैथ्यू हेडन ने कोहली और रोहित शर्मा के बारे में ऐसा कहकर चल दी है 'खास' रणनीति
आईसीसी ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग,विराट कोहली टॉप पर कायम, कुसल परेरा ने मचाया धमाल
Virat Kohli postpones sports awards for Pulwama martyrs
आशीष नेहरा का एलान, 2019 वर्ल्ड कप में ये 3 खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के मैच विनर
कोहली, धवन समेत टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ऐसे बनाया वैंलेटाइन डे
विराट कोहली से तुलना पर बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली दिल जीतने वाली बात
2019 वर्ल्ड कप में धोनी ऐसे करेंगे विराट कोहली की मदद, कुमार संगाकार ने रखी अपनी राय
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31