Virender sehwag: Cricket News & Match Updates
वीरेंद्र सहवाग के वनडे डेब्यू का वह अनोखा ओवर जिसे किसी ने नोट ही नहीं किया
वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) की क्रिकेट के बारे में बहुत कुछ छपा और कहा जा चुका है पर शायद ही कहीं ये जिक्र आया कि इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाज के तौर पर उन्होंने एक ऐसा ओवर फेंका जिसे 'स्मजर' (Smudger) कहा गया। सहवाग एक उपयोगी गेंदबाज थे और उनके टेस्ट में 40 और वनडे इंटरनेशनल में 96 विकेट इसी का सबूत हैं। असल में वीरेंद्र सहवाग के इस ओवर का जिक्र अब हो रहा है केल्विन हैरिसन (Calvin Harrison) नाम के एक गेंदबाज की वजह से- दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इस इंग्लिश क्रिकेटर ने पिछले दिनों इंग्लैंड में नॉटिंघमशायर के लिए हैम्पशायर के विरुद्ध खेलते हुए नॉटिंघम में काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन 1 के इस मैच में एक ओवर ऐसा फेंका जिसे 'स्मजर (Smudger)' कहा गया। तब ऐसे और ओवर की तलाश हुई तो उस में वीरेंद्र सहवाग का नाम सामने आया।
सबसे पहले ये देखते हैं कि ये केल्विन ग्रांट हैरिसन हैं कौन? जन्म डरबन में लेकिन पढ़ने इंग्लैंड आ गए और जब ऑक्सफ़ोर्ड ब्रूक्स यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे तो सीनियर क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। ख़ास चर्चा में तब आए जब 2022 में उन्हें द हंड्रेड सीज़न के लिए मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने कॉन्ट्रैक्ट दिया। वे लेग स्पिनिंग ऑलराउंडर हैं। इस समय नॉटिंघमशायर के लिए खेल रहे हैं काउंटी चैंपियनशिप में। अब आते हैं हैम्पशायर के विरुद्ध उनके मैच पर। हैम्पशायर की दूसरी पारी का 48वां ओवर था ये जो मैच खत्म होने के करीब फेंका गया- हैम्पशायर टीम जीत के करीब थी। अब नोट कीजिए इस ओवर की हर गेंद पर बने रन :
पहली गेंद- 5 वाइड, दूसरी गेंद- 3, तीसरी गेंद- 2, चौथी गेंद- 6, पांचवीं गेंद- 4, छठी गेंद- 1 और सातवीं गेंद- डॉट। ध्यान दीजिए- जो 7 गेंद फेंकी उनमें से हर एक पर न सिर्फ कुछ अलग हुआ बल्कि क्रम न देखें तो 0123456 के स्कोर बन गए। है न ये अद्भुत! ऐसा कहां देखने को मिलता है? Read More...
Related Cricket News for Virender sehwag - Tesst
‘I Will Not Lie…’: Kohli Recalls Feelings Before World Cup Debut Match In 2011
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को रिटेन नहीं करेगी मुंबई इंडियंस, Virender Sehwag ने कर दी है भविष्यवाणी
'You Can’t Have An Ego When You...', Sehwag Slams Rohit, SKY For MI's Loss Against KKR
IPL 2024: Travis-Abhishek Are The Most Explosive Opening Pair In 17 Years Of The IPL, Says Aakash Chopra
'शुभमन गिल लक्की है कि उनका नाम टी-20 WC के रिजर्व में भी है'
Virender Sehwag ने कर दी भविष्यवाणी, बोले- 'अश्विन अगले साल आईपीएल में नहीं बिकेंगे'
அஸ்வினை கடுமையாக விமர்சித்த விரேந்திர சேவாக்!
खराब प्रदर्शन से जूझ रहे अश्विन को इस पूर्व क्रिकेटर ने लगाई जमकर लताड़, कहा- वो IPL 2025 में रह सकते है अनसोल्ड
ஐசிசி டி20 உலகக்கோப்பை: இந்திய அணியின் பிளேயிங் லெவனை தேர்வு செய்த சேவாக்!
सहवाग ने गिलक्रिस्ट और वॉन के मुंह पर कर दी बेज्ज़ती, बोले- 'हम इंडियन अमीर हैं, हमें गरीब देशों में....'
Virender Sehwag ने T20 WC के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग XI, सिर्फ दो इंटरनेशनल मैच खेलने वाले बॉलर को किया टीम में शामिल
IPL 2024: मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी शतक में चौकों-छक्कों से ठोके 88 रन, तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का महारिकॉर्ड
'PBKS में होता तो उसे टीम में भी नहीं लेता', 18.50 करोड़ के सैम करन पर भड़के वीरेंद्र सहवाग
IPL 2024: सैम कुरेन पर वीरेंद्र सहवाग ने उठाए सवाल, कहा मैं उन्हें पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI में भी नहीं खिलाता
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31