Virender sehwag: Cricket News & Match Updates
गांगुली का BCCI अध्यक्ष बनना भारतीय क्रिकेट में अच्छा संकेत : वीरेंद्र सहवाग
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने साथी और कप्तान सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने को भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत बताया है। गांगुली अभी बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं और उनका बीसीसीआई अध्यक्ष बनना तय है क्योंकि इस पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन भरा गया है और वह गांगुली का ही है।
सहवाग ने मंगलवार को गांगुली को नई भूमिका के लिए बधाई दी और साथ ही कहा कि यह भारती क्रिकेट के लिए महान पल है।
सहवाग ने ट्वीट किया, "दादा सौरव गांगुली को बधाई। देर है पर अंधेर नहीं है। आपका अध्यक्ष बनना भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है। मैं समझता हूं कि यह भारतीय क्रिकेट में आपके अतुलनीय योगदान की एक कड़ी होगी।"
गांगुली हालांकि एक साल से भी कम समय के लिए बीसीसीआई बॉस होंगे। सितम्बर 2020 में वह कूलिंग पीडियड में चले जाएंगे क्योंकि वह बीते पांच साल से सीएबी के अध्यक्ष हैं। बीसीसीआई संविधान के मुताबिक कोई भी अधिकारी सिर्फ छह साल के लिए किसी पद पर रह सकता है।
अभी बीसीसीआई की कमान प्रशासकों की समिति के पास है लेकिन 23 अक्टूबर को यह समिति गांगुली और उनकी नई टीम को जिम्मेदारी सौंपकर मुक्त हो जाएगी।
Related Cricket News for Virender sehwag - Tesst
Virat Kohli surpasses Sachin, Sehwag with 7th double hundred
Mayank Agarwal only 2nd India opener to score consecutive tons vs South Africa
रोहित शर्मा के पहली बार बतौर ओपनर लगातार 2 शतक देखकर ये बोले वीरेंद्र सहवाग
वीवीएस लक्ष्मण ने इस दिग्गज बल्लेबाज से की मयंक अग्रवाल की तुलना,बताई खासियत
Mayank plays fearlessly just like Sehwag: VVS Laxman
Dream beginning to opening in Tests: Sehwag hails Rohit
रॉबिन उथप्पा बोले, रोहित शर्मा की तुलना इस भारतीय बल्लेबाज से करना ठीक नहीं
सहवाग ने ली चुटकी, इमरान खान को लेकर दिया ऐसा बयान
Not right to compare Rohit to 'demolisher' Sehwag, says Robin Uthappa
This man inventing new ways to humiliate self: Virender Sehwag on Imran Khan
India vs South Africa 2008: डी विलियर्स- अमला पर भारी पड़ी थी वीरू-भज्जी की जोड़ी
IND vs SA, 2004: जब सहवाग-हरभजन के दम पर भारत ने हासिल की साउथ अफ्रीका पर फतह
सहवाग और शिखर धवन ने कुछ इस तरह से इसरो के हौसले को किया सलाम
The best is yet to come: Cricket fraternity hails ISRO
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31