Wa cricket
Women's cricket: भारतीय महिला ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया, महिला बल्लेबाजों का कमाल !
8 फरवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के अपने चौथे मैच में शनिवार को आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हरा दिया। भारत की चार मैचों में यह दूसरी जीत है और वह अंकतालिका में चार अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। त्रिकोणीय टी-20 सीरीज की तीसरी टीम इंग्लैंड है। आस्ट्रेलिया की तीन मैचों में दूसरी हार है। सीरीज का अगला मैच रविवार को इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर आस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 173 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसे भारत ने दो गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिए।
टी-20 के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है, जबकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम का रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ी जीत है।
भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 48 गेंदों पर सात चौकों की मदद से सर्वाधिक 55, शेफाली वर्मा ने 28 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 49, जेमिमा रोड्रिगेज ने 19 गेंदों पांच चौकों के सहारे 30, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 गेंदों पर एक छक्के की मदद से नाबाद 20 और दीप्ति शर्मा ने चार गेंदों पर दो चौकों के सहारे नाबाद 11 रनों की पारी खेली।आस्ट्रेलिया की ओर से एलिसा पैरी, मेगन शट और निकोला कैरी ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 173 रनों का विशाल स्कोर बनाया। मेजबान टीम के लिए एश्लेग गार्डनर ने 57 गेंदों पर 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 93 रनों की पारी खेली। हालांकि उनकी यह पारी टीम के काम ना आ सकी। गार्डनर को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार मिला।
उनके अलावा कप्तान मेग लेनिंग ने 22 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 37, बैथ मूनी ने 16 और एलिसा पैरी ने 13 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से दीप्ति ने दो और राजेश्वरी गायकवाड, राधा यादव तथा हरलीन देओल ने एक-एक विकेट चटकाए।
Related Cricket News on Wa cricket
-
Senior team wishes the best for India U19 side ahead of World Cup
New Delhi, Feb 8: India face Bangladesh in the final of the ICC U19 World Cup on Sunday. While this is the first time that any Bangladesh team have reached ...
-
First Test: Bangladesh fold for 233 on Day 1 vs Pakistan
Rawalpindi, Feb 7: Bangladesh were all out for 233 on Day 1 of their first Test against Pakistan in Rawalpindi on Friday. The hosts pierced into the visitors' top order through ...
-
R Sridhar accepts India not living up to standards in fielding
Auckland, Feb 7: Team India's fielding coach R. Sridhar has accepted the fact that the team has not been able to live up to the standards when it comes to fielding ...
-
Women's T20I tri-series: India lose to England
Melbourne, Feb 7: England women rode on a strokeful half-century from Natalie Sciver to defeat India by four wickets in the fourth T20I of the women's triangular series on Friday. Sciver's ...
-
भारतीय फील्डरों से नाखुश हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर, कही ये बात !
7 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने माना है कि अभी टीम फील्डिंग के तय मानकों पर खरी नहीं उतर रही है। श्रीधर के मुताबकि हाल ...
-
महिला क्रिकेट में भारतीय महिला टीम को मिली हार, इंग्लैंड महिला टीम चार विकेट से जीती !
मेलबर्न, 7 फरवरी | इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया में जारी त्रिकोणीय टी2- सीरीज में शुक्रवार को भारत को चार विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड टीम ने टॉस ...
-
VIDEO अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार पहुंचने पर बांग्लादेश खिलाड़ियों ने डांस कर मनाया…
7 फरवरी। बांग्लादेश ने गुरुवार को सेनवेस पार्क मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ...
-
ICC U19 World Cup: Bangladesh seal historic place in final
Potchefstroom (South Africa), Feb 6: A hundred from Mahmudul Hasan Joy and a clinical performance from the bowlers led by Shoriful Islam's three-wicket haul helped Bangladesh beat New Zealand b ...
-
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को हराकर बांग्लादेश पहली बार फाइनल में , भारत से होगी टक्कर
पोचटेफस्ट्रम (दक्षिण अफ्रीका), 6 फरवरी| बांग्लादेश ने गुरुवार को सेनवेस पार्क मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ...
-
शोएब अख्तर ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दी ये…
लाहौर, 6 फरवरी | पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को मोहम्मद यूसुफ, यूनिस खान और उनके जैसे पूर्व खिलाड़ियों से ...
-
आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की हुई घोषणा,2 साल बाद लौटा ये खिलाड़ी
काबुल, 6 फरवरी | अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले शापूर जादरान को टीम में वापस बुलाया है। जादरान ने अपना ...
-
Afghanistan recall Shapoor Zadran for Ireland T20Is
Kabul, Feb 6: Afghanistan have recalled fast bowler Shapoor Zadran for the upcoming three-match T20I series against Ireland. Zadran makes a comeback in national colors after almost one and a half ...
-
PCB needs to use services of former players, says Shoaib Akhtar
Lahore, Feb 6: Former Pakistan pacer Shoaib Akhtar has labelled the U-19 team's semi-final show against India as "immature", saying their cricket board can seek help from former players like hi ...
-
Aussie stalwart Alyssa Healy considered leaving cricket
Sydney, Feb 6: Australia wicket-keeper Alyssa Healy revealed that she had almost quit cricket due to disfatisfaction with where her career was headed. The 29-year-old, now a mainstay in the Austral ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31