Wa cricket
दृष्टिहीन महिला क्रिकेट: कर्नाटक को हराकर ओडिशा ने जीता खिताब !
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर | ओडिशा ने गुरुवार को यहां सिरी फोर्ट के डीडीए स्पोर्ट्स काम्पलेक्स मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में कर्नाटक को 87 रनों से हराकर पहला समर्थनम ²ष्टिहीन महिला राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट खिताब जीत लिया। ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर कर्नाटक को इतने ही ओवरों में आठ विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया।
ओडिशा की कप्तान लिना स्वैमन (बी-2) और पद्मिनी टूडु (बी-1) को उनकी शानदार बल्लेबाजी और फील्डिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार के लिए चुना गया।
पद्मिनी ने 16 रन बनाए जबकि कप्तान लिना ने उपयोगी 33 रनों की पारी खेलने के अलावा विपक्षी टीम की दो बल्लेबाजों को रन आउट भी किया।
लिना ने मैच के बाद कहा, "टीम की खिताबी जीत में अपना अहम योगदान देने से मैं बहुत खुश हूं। हमारे लिए यह शानदार टूर्नामेंट रहा और हमने इसका काफी आनंद उठाया। इस टूर्नामेंट की शुरुआत करने के लिए मैं क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) को धन्यवाद देती हूं। टूर्नामेंट ने हमें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया है।"
कर्नाटक की वर्षा यू (बी-1), ओडिशा की बसंती हासदा (बी-2) और झारखंड की कप्तान गीता महतो (बी-3) को प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इससे पहले, ओडिशा के बल्लेबाजों ने टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चौथी बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया।
ओडिशा ने पहली पहली दो गेंदों पर बसंती और मानु पुर्ती का विकेट गंवाने के बाद बेहतरीन वापसी की और फुला सोरेन तथा लिना की कमाल की बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवरों में आठ विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
फुला ने 27 गेंदों पर 39 जबकि लिना ने 35 गेंदों पर 33 रनों की उपयोगी पारी खेली। कर्नाटक की ओर से वर्षा यू ने चार ओवरों में दो विकेट हासिल की।
कर्नाटक की टीम ओडिशा के 219 रनों के लक्ष्य के जवाब में आठ विकेट पर 131 रनों तक ही पहुंच सकी। टीम के लिए रेणुका राजपूत ने 27 गेंदों पर 25 और जयलक्ष्मी बी ने 33 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली।
दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी करके कर्नाटक को अच्छी शुरुआत दी। हालांकि रेणुका और जयलक्ष्मी के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिकने का साहस नहीं जुटा पाई और टीम लक्ष्य से काफ दूर रह गई।
फाइनल मुकाबले की मुख्य अतिथी और नई दिल्ली से भाजपा महिला सांसद मीनाक्षी लेखी ने विजेता ओडिशा को खिताबी ट्रॉफी प्रदान की। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और ओएनजीसी के प्रमुख एचपी सिंह भी मौजूद थे।
लेखी ने विजेता ओडिशा को खिताबी ट्रॉफी प्रदान करने के बाद कहा, "मैं इन युवा महिला खिलाड़ियों से मिलकर काफी खुश हूं। जब भी महिलाएं किसी टूर्नामेंट में भाग लेती हैं तो उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इन लड़कियों को इतने उत्साह के साथ खेलते देखना काफी खुशी की बात है। मैं विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहती हूं। उन्हें अधिक लड़कियों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करते रहना चाहिए।"
संक्षिप्त स्कोर :
ओडिशा : 20 ओवरों में 218-8 (फुला सोरेन 39, लिना स्वैन 33, ,वर्षा यू-2-47, दीपिका 1-10)।
कर्नाटक : 20 ओवरों में 131-8 (जयलक्ष्मी 30 , रेणुका राजपूत 25)।
Related Cricket News on Wa cricket
-
श्रीलंका ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान की पहली पारी 191 रन पर समेट…
कराची, 19 दिसम्बर | श्रीलंका ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर यहां नेशनल स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को मेजबान पाकिस्तान को ...
-
दीपक चहर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे से हुए बाहर,अब इस गेंदबाज को मिला मौका !
19 दिसंबर,नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ कटक में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज दीपक चहर ...
-
Was confused which delivery to bowl for hat-trick ball: Kuldeep Yadav
Visakhapatnam, Dec 19: Left-arm chinaman Kuldeep Yadav has revealed that he was confused which delivery he should bowl while going for the record second hat-trick in the second ODI against West ...
-
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 159 रन की पारी से बनाए 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड,…
19 दिसंबर,नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 107 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन ...
-
INDvWI: भारत के लिए दूसरी वनडे हैट्रिक लेने के बाद कुलदीप यादव ने बताई अपनी दिल की बात
विशाखापट्टनम, 19 दिसम्बर | कुलदीप यादव ने बुधवार को एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में हैट्रिक लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह ...
-
Fielding will improve when we start wanting the ball more: Virat Kohli
Visakhapatnam, Dec 19: India captain Virat Kohli on Wednesday hailed the batting efforts of openers K.L. Rahul and Rohit Sharma, along with Rishabh Pant and Shreyas Iyer, while stating that the ...
-
रोहित-राहुल के शतक के बाद कुलदीप-शमी ने गेंद से बरपाया कहर,भारत 107 रन से जीता दूसरा वनडे
विशाखापट्टनम, 18 दिसम्बर| भारत ने बुधवार को एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अपने एकतरफा खेल की बदौलत वेस्टइंडीज को 107 रनों से हरा दिया। इसी के ...
-
INDvWI: कुलदीप यादव ने रचा इतिहास,ऐसा कमाल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
विशाखापट्टनम, 18 दिसम्बर | चाइनमैन गेंदबाज कुलदीप यादव इंटरनेशनल स्तर पर भारत के लिए दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। कुलदीप ने बुधवार को एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में ...
-
INDvWI: रोहित शर्मा ने 28वां शतक जड़कर रचा इतिहास, बने 1-2 नहीं बल्कि 6 महारिकॉर्ड
18 दिसंबर,नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 107 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीनों मैचों की सीरीज में ...
-
बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के कमाल से भारत ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को दी पटखनी, सीरीज 1-…
18 दिसंबर। भारत ने बुधवार को एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 107 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीनों मैचों की सीरीज में ...
-
Kuldeep Yadav becomes first Indian to take 2 International hat-trick
Visakhapatnam, Dec 18: Kuldeep Yadav on Wednesday took a hat-trick during the second ODI between India and the West Indies at the VDCA Stadium in Visakhapatnam, becoming the first Indian to ...
-
25000 रन बनाने वाले ऑलराउंडर जैक कैलिस बने साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
जोहान्सबर्ग, 18 दिसंबर| साउथ अफ्रीका ने पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस को राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया है। बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ...
-
Kumar Sangakkara to lead MCC team on tour of Pakistan in 2020
London, Dec 18: Marylebone Cricket Club (MCC) will be sending a team led by former Sri Lanka captain and current MCC president Kumar Sangakkara on a tour to Pakistan in 2020. ...
-
AUS के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड टीम में लौट सकता है ये स्टार खिलाड़ी
मेलबर्न,18 दिसंबर | न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को उम्मीद है कि वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच (बॉक्सिंग डे टेस्ट) में ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31