Wa cricket
महिला क्रिकेट : टी-20 क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी भारतीय टीम (प्रीव्यू)
हेमिल्टन, 9 फरवरी - न्यूजीलैंड के हाथों सीरीज हार चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बचना चाहेगी। मिताली राज की कप्तानी में वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में तीन मैचों की टी-20 सीरीज 0-2 पिछड़ गई है। भारत को पहले मैच में 23 रन से और दूसरे मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
पहले मैच में जहां टीम का मध्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा तो वहीं दूसरे मैच में टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 135 रन का स्कोर बनाया। लेकिन आखिरी गेंद तक चले मैच में मेहमान टीम न्यूजीलैंड को लक्ष्य से दूर नहीं रख पाई और उसे शिकस्त झेलनी पड़ी।
पिछले दो मैचों में अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज को अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने का टीम प्रबंधन फैसला भी हैरानी करने वाला रहा है। मिताली के न होने से टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।
टीम के लिए चिंता की बात यह है कि उसके मध्यक्रम के बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं। स्मृति मंधाना और जेम्मिाह रोद्रिगेज पहले दो मैचों में टीम की शीर्ष स्कोरर रही हैं। परेशानी इस बात की भी है कि खुद कप्तान हरमनप्रीत का बल्ला खामोश है। उन्होंने सीरीज पहले दो मैचों में क्रमश: 17 और पांच रन ही बनाए हैं।
बल्ल्लेबाजों के विफल होने के कारण भारतीय टीम दोनों मैचों में अब तक 140 के आंकड़े को भी नहीं छू पाई है। पहले मैच में पदार्पण करने वाली प्रिया पूनिया अनुभवहीन होने के कारण कुछ खास नहीं कर पाई।
दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को जीतकर न सिर्फ सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी बल्कि वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी।
मेजबान टीम को एक बार फिर अपने स्टार बल्लेबाज सुजी बेट्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने दूसरे मैच में 62 रन की पारी खेली थी।
टीमें (संभावित) :
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेम्मिाह रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डायलान हेमलता, मानसी जोशी, अरुं धति रेड्डी, शिखा पांडे, प्रिया पूनिया।
न्यूजीलैंड : एमी सैटर्थवेट (कप्तान), सूजी बेट्स, बनार्डाइन बी, सोफी डेवाइन, हीली जेंसन, कैटलिन गुरी, लेघ कास्पेरक, एमेलिया केर, फ्रांसिस मैके, केटे मार्टिन, रोसमैरी माइरे, हन्ना रोव, ली ताहूहू।
आईएएनएस
Related Cricket News on Wa cricket
-
India retain same women's squad for England ODI series
Mumbai, Feb 9 - The Indian women's selection committee on Saturday retained the Mithali Raj-led ODI squad that won the series against New Zealand, for the forthcoming three-match rubber against ...
-
Australia ropes in legend Ponting as assistant coach for World Cup
(Melbourne, Feb 8) Cricket Australia (CA) on Friday announced the appointment of three-time World Cup winner Ricky Ponting as assistant coach as the Kangaroos prepare to defend their title in the ...
-
न्यूजीलैंड महिला ने दूसरे टी-20 में भी भारतीय महिला टीम को हराया, सीरीज 2- 0 से जीतने में…
8 फरवरी। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को ईडन पार्क मैदान पर खेले गए रोमांचक मैच में भारत को चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने ...
-
Has West Indies cricket managed to rediscover its glorious era?
New Delhi, Feb 7 - After years of being down in the dumps, West Indies cricket seems to have rediscovered some of the spirit of their illustrious predecessors. It is ...
-
क्या वेस्टइंडीज क्रिकेट अपने शानदार युग को पुन: हासिल करने में कामयाब रहा है?
नई दिल्ली, 7 फरवरी - कई वर्षो तक खराब प्रदर्शन के बाद ऐसा लगने लगा है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट ने अपने शानदार युग में से कुछ हिस्से को फिर से ...
-
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित,इस खिलाड़ी की वापसी
डरबन, 7 फरवरी (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हरफनमौला खिलाड़ी वियान मल्डर को टीम में शामिल किया है। आईसीसी ...
-
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, खतरनाक क्रिस गेल ने की वापसी
7 फरवरी (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल की लंबे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय वनडे टीम में वापसी हुई है। गेल को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले दो ...
-
वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिया बड़ा फैसला, ये दो दिग्गज बन सकते…
7 फरवरी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ, ग्लेन मैक्ग्राथ और साइमन कैटिच जैसे दिग्गजों को उच्च भुगतान पर राष्ट्रीय टीम के सलाहकार के रूप में चुनने पर ...
-
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद वेस्टइंडीज कोच वैसबर्ट ड्रैक्स का चौंकाने वाला बयान, हर टीम के…
7 फरवरी। वेस्टइंडीज टीम के गेंदबाजी कोच वैसबर्ट ड्रैक्स ने कहा है कि उनकी टीम किसी तरह की सीमाओं में बंधी नहीं है और उसके लिए अगर कोई सीमा है ...
-
साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 3-0 से किया क्लीन स्वीप
सेंचुरियन, 6 फरवरी (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने यहां सुपरस्पोर्ट पार्क में बुधवार को खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को 39 रनों से हराकर ...
-
STATS: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी-20 मैच में बने 3 बड़े रिकॉर्ड
वेलिंग्टन, 6 फरवरी (CRICKETNMORE)| वनडे में भारत के हाथों करारी हार खाने के बाद मेजबान न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज की शुरुआत बड़ी जीत के साथ की है। न्यूजीलैंड ने बुधवार ...
-
टी-20 सीरीज से बाहर हुई न्यूजीलैंड की बनार्डाइन
वेलिंग्टन, 6 फरवरी - न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज बनार्डाइन बेजयुइडेनहाउट भारत के खिलाफ खेली जा रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज से बाहर हो गई हैं। बनार्डाइन को ...
-
पहले टी-20 में न्यूजीलैंड ने महिला भारतीय टीम को 23 रनों से दी मात, आखिरी 8 विकेट केवल…
6 फरवरी। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में पूरे ओवर खेलने के बाद चार विकेट के ...
-
महिला क्रिकेट : न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 160 रनों का लक्ष्य
वेलिंग्टन, 6 फरवरी - न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31