Advertisement
Advertisement

Wankhede stadium

Mumbai: IPL match between Mumbai Indians and Lucknow Super Giants at Wankhede Stadium
Image Source: IANS
Advertisement

अब टी20 विश्व कप में 'शर्मा जी के बेटे' का समर्थन करूंगा : केएल राहुल

By IANS News May 18, 2024 • 13:30 PM View: 174
Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के कप्तान के.एल. राहुल ने कहा कि अब वह अपने ससुर के साथ आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में 'शर्मा जी का बेटा' और अपने साथियों को प्रोत्साहित करेंगे। लखनऊ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में अपने आखिरी मैच में रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस को शुक्रवार रात वानखेड़े स्टेडियम में धूल चटाई।

शुक्रवार आधी रात को वानखेड़े स्टेडियम में एलएसजी द्वारा मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराने के बाद आधिकारिक प्रसारणकर्ता से बात करते हुए राहुल ने कहा, "मुझे अब मेरे ससुर का समर्थन मिला है और हम दोनों टी20 विश्व कप में शर्माजी का बेटा (कप्तान रोहित शर्मा,भारत) के लिए जयकार करेंगे।"

राहुल के जवाब में ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स द्वारा राहुल के ससुर और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी द्वारा आईपीएल में स्थानीय टीम मुंबई इंडियंस के शीर्ष स्टार रोहित शर्मा का समर्थन करने वाले प्रचार वीडियो की ओर इशारा किया गया। हालाँकि शेट्टी की जड़ें कर्नाटक में हैं, जहाँ से राहुल भी आते हैं, उन्होंने अपना जीवन मुंबई में बिताया है और एक लोकप्रिय फिल्म स्टार के रूप में नाम कमाया है।

Advertisement

Related Cricket News on Wankhede stadium

Advertisement